अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा, मौत

जागरण संवाददाता लार थाना क्षेत्र के फतेहबाग में शनिवार की रात अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग मि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 11:32 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 11:32 PM (IST)
अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा, मौत
अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा, मौत

जागरण संवाददाता, लार: थाना क्षेत्र के फतेहबाग में शनिवार की रात अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग महिला को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

फतेहबाग निवासी 64 वर्षीय कमला देवी पत्नी शिव नारायण मद्धेशिया रात को घर से थोड़ी दूरी पर सड़क के किनारे टहलने गई थी। इस बीच अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। आसपास के लोग उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

-

बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

जागरण संवाददाता, तरकुलवा: स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़रामपुर के समीप ट्रक की ठोकर से शनिवार की रात बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

तरकुलवा के भरौता गांव निवासी 20 वर्षीय बबलू यादव पुत्र बनवारी शनिवार को कुशीनगर जनपद के कसया बाइक से गए थे। गढ़रामपुर के समीप पहुंचे थे कि देवरिया की तरफ से आ रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

-

बाइक गिरने से दारोगा व दीवान घायल

लार रोड: मईल थाने पर तैनात उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह व दीवान अशोक कुमार लाकडाउन की ड्यूटी पर निकले थे। अचानक उनकी बाइक पिपरा बांध के पास अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने दीवान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज किया। चिकि

त्सकों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बतायी है।

chat bot
आपका साथी