कार्यकर्ताओं की बदौलत मिलेगी चुनाव में सफलता

कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को रामनाथ देवरिया उत्तरी में हुई जिसमें वार्ड कमेटी का गठन किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। वार्ड अध्यक्ष मदन लाल विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 11:55 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 11:55 PM (IST)
कार्यकर्ताओं की बदौलत मिलेगी चुनाव में सफलता
कार्यकर्ताओं की बदौलत मिलेगी चुनाव में सफलता

देवरिया: कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को रामनाथ देवरिया उत्तरी में हुई, जिसमें वार्ड कमेटी का गठन किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

वार्ड अध्यक्ष मदन लाल विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया। जिसमें राजाराम, प्रवीण शर्मा, अजय मद्धेशिया, विकास राजभर को उपाध्यक्ष, अनिल विश्वकर्मा, जयकिशुन प्रसाद, मृत्युंजय त्रिपाठी, गोविद प्रजापति, रऊफ अंसारी, किस्मत अली को महासचिव, रोहित राजभर, राजीव कुमार, बच्चन राजभर को सचिव बनाया गया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव सोनू ने कहा कि शहर के हर वार्ड में कांग्रेस का गठन किया जा रहा है, जिससे कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आगे चुनाव में सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी मोर्चो पर असफल है। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देगी। इस मौके पर डा. संजय गुप्त, भगवानदीन विश्वकर्मा, अजीत शर्मा, रोहित गोंड, अमित श्रीवास्तव, योगेश्वर चौहान, राजन वर्मा, अनुराग, हेमंत, राजकिशोर मौजूद रहे। बापू का सपना था ग्राम स्वराज की स्थापना

सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक गांव में ग्राम स्वराज की स्थापना करना बापू का सपना था। जिसे पूरा करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष कदम उठाया है। सांसद रविवार को रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के सिरसिया नंबर एक स्थित सरदार पटेल इंटर कालेज में विहिप के एकल अभियान ग्राम स्वराज योजना के संकल्प दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से गांव-गांव में ग्राम स्वराज की स्थापना करके बापू के सपने का भारत बनाना ही हमारा लक्ष्य है। उप्र व उत्तराखंड के प्रभारी विभाग प्रचारक चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि ग्राम स्वराज का मुख्य उद्देश्य मंच के उद्देश्यों से अवगत कराकर उनका स्वाभिमान जगाना है। मंच की इकाइयों का गठन किया जाना है। पूर्व विधायक रविद्र प्रताप मल्ल ने कहा कि इस अभियान के तहत ग्रामीण अंचल में बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा देकर सामाजिक पटल पर उनके सामाजिक स्तर को बढ़ाना है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय शाही ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाकर आर्थिक रूप से मजबूत करना। पूर्व मंडल अध्यक्ष रविद्र पांडेय ने कहा कि जनपद में तीन सौ एकल विद्यालय का गठन किया गया है। एक ब्लाक में कुल 30 गांव चयनित किए गए हैं। प्रत्येक गांव में एक-एक महिला को जिम्मेदारी दी गई है। संचालन प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख सुधीर ने किया। इस दौरान महिला विभाग प्रमुख पुष्पा मिश्रा, स्वामीनाथ पटेल, मुक्तिनाथ तिवारी, राधेश्याम शुक्ला, देवता बाबू मद्धेशिया, प्रवीण निखर, सर्वेश त्रिपाठी, गंगा शरण पांडेय, सत्य प्रकाश पांडेय, प्रमोद सिंह, पुरुषोत्तम पांडेय, सोहन चौरसिया आदि लोग शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी