जलभराव से मुश्किल में नागरिक

देवरिया शहर में लोग जगह-जगह पानी भरने से परेशान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 10:00 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 10:00 AM (IST)
जलभराव से मुश्किल में नागरिक
जलभराव से मुश्किल में नागरिक

देवरिया: शुक्रवार को हुई बारिश के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव से लोगों को निजात नहीं मिली। नतीजा यह है कि लोगों को पानी के बीच से जाना पड़ रहा है।

शहर के उमा नगर मोहल्ले में अमेठी मंदिर के निकट जलभराव के चलते लोग परेशान हैं। पानी के बीच बच्चों के साथ महिलाओं को आना-जाना पड़ रहा है। रामनाथ देवरिया में नाला ओवरफ्लो होने से कई लोगों के घरों में पानी भर गया है।

दूसरी तरफ आफिसर्स कालोनी व स्टेडियम को जाने वाली सड़क पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलनिकासी का मुकम्मल इंतजाम न होने से परेशानी हो रही है। इसके अलावा गायत्रीपुरम, अंबेडकरनगर,खरजरवा मोहल्लों में भी जलभराव के चलते लोग परेशान हैं।

-------------

पुलिस कर्मी भी जलभराव से परेशान:

जलभराव का आलम यह है कि पुलिस कार्यालय परिसर में लबालब पानी भरने से पुलिस कर्मियों के साथ फरियादियों को भी दिक्कत हो रही है। सीओ सिटी कार्यालय में जाने के लिए पानी के बीच से जाना पड़ रहा है।

पोस्टमार्टम हाउस परिसर में पानी भरा:

शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए आने वाले लोगों के साथ चिकित्सकों व कर्मियों को पानी के बीच काम करना पड़ रहा है। परिसर में पानी भरा रहा।

वन स्टाप सेंटर भी भरा:

महिलाओं की सुरक्षा व उनके ठौर के लिए बनाए गए वन स्टाप सेंटर में भी पानी भरने से महिला पुलिस कर्मी व अन्य कर्मचारी परेशान रहे। जलभराव से मुक्ति के लिए नालों का निर्माण हो रहा है। लॉकडाउन में काम पूरा नहीं हो सका। इसलिए परेशानी है। फिर भी जलनिकासी के लिए पंप आदि का इंतजाम किया गया है। जरूरत होने पर पंप से पानी निकाला जा रहा है।

सत्य प्रकाश सिंह

अधिशासी अधिकारी

नपा देवरिया

chat bot
आपका साथी