सरयू व राप्ती का जलस्तर स्थिर, खतरा बरकरार

देवरिया सरयू और राप्ती नदी का जलस्तर स्थिर रहने के बाद घटने लगा है। सरयू नदी खतरे के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 11:11 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 11:11 PM (IST)
सरयू व राप्ती का जलस्तर स्थिर, खतरा बरकरार
सरयू व राप्ती का जलस्तर स्थिर, खतरा बरकरार

देवरिया: सरयू और राप्ती नदी का जलस्तर स्थिर रहने के बाद घटने लगा है। सरयू नदी खतरे के निशान से 65 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जलस्तर पांच सेंटीमीटर कम हुआ है। सरयू नदी में पीडब्ल्यूडी द्वारा ठेका पर चलने वाली इंजन युक्त नाव विगत एक माह से अनियमित रूप से चल रही है। एक नाव खराब है, दूसरी का संचालन मनमाना हो रहा है। अभी भी विशुनपुर देवार के छह टोले के लोगों की दुश्वारी बरकरार है।

हाल यह है कि मंगलवार को नाव नहीं चली। लोगों को मजबूरन निजी नाव से नदी पार आना जाना पड़ रहा है। विशुनपुर देवार के छह टोलों के लोग नाव नहीं होने से पानी से होकर आवागमन कर रहे हैं।

मंगलवार को सरयू नदी खतरे के निशान 66.50 मीटर से ऊपर 67.15 मीटर पर बह रही है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 65 सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर पांच सेंटीमीटर घटा है। कपरवार में राप्ती नदी का जलस्तर घट रहा है। सरयू नदी पार के गांव विशुनपुर देवार के स्कुलहिया टोला,कतलहिया टोला, पुराना हरिजन बस्ती, चौहान बस्ती, बांके यादव के टोला के लोग नाव नहीं चलने से पानी से होकर आवागमन कर रहे हैं।

-----------

ग्रामीणों की सुनिए पीड़ा:

परसिया देवार के रमाशंकर यादव, मुन्ना चौहान, कांग्रेस के अनिल निषाद, ओम प्रकाश यादव ने बताया कि सरयू नदी में चलने वाला इंजन युक्त नाव का संचालन बंद है। जिससे नाव से आना जाना पड़ रहा है। इस प्रकार से नाव की यात्रा जोखिम भरी है। सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। जलस्तर कम होने के बाद भी टोलों के चारो तरफ पानी है। आवागमन में दिक्कतें हो रही है।

---------

लोगों की समस्या को देखते हुए जल्द इंजन युक्त नाव का संचालन सुचारू रूप से शुरू करा दिया जाएगा।इसके लिए विभागीय स्तर पर इंतजाम किया जा रहा है।

अखिलेश राम

सहायक अभियंता,पीडब्ल्यूडी

chat bot
आपका साथी