भाटपाररानी में युवा सभासदों का रहा जलवा

देवरिया : निकाय चुनाव में भाटपाररानी नगर पंचायत में युवा सभासदों का जलवा रहा। जीत की खबर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Dec 2017 12:05 AM (IST) Updated:Sat, 02 Dec 2017 12:05 AM (IST)
भाटपाररानी में युवा सभासदों का रहा जलवा
भाटपाररानी में युवा सभासदों का रहा जलवा

देवरिया : निकाय चुनाव में भाटपाररानी नगर पंचायत में युवा सभासदों का जलवा रहा। जीत की खबर सुनते ही समर्थक खुशी से झूम उठे।

वार्ड नंबर 1 में निर्मला देवी 296 मत पाकर जीत दर्ज की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी इंदू को 154 मत मिला। वार्ड नंबर 2 में मु. सलमान ने 380 मत प्राप्त किया। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज को 240 मत मिले। वार्ड नंबर 3 में सुनील वर्मा को 236 मत मिला, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय चौहान को 206 मत मिला। वार्ड नंबर 4 में फुलवारी देवी ने 174 मत प्राप्त किया, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्मला को 153 मत मिला। वार्ड नंबर 5 में उर्मिला देवी को 308 मत मिला, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी हिमांशु को 138 मत मिला। वार्ड नंबर 6 में दुर्गावती देवी ने 329 मत प्राप्त किया, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीलम को 182 मत मिला। वार्ड नंबर 7 में चंदन मद्धेशिया को 173 मत मिला, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक को 172 मत मिला। वार्ड नंबर 8 में अशोक कुमार ने 160 मत प्राप्त किया, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी वर्मानंद को 121 मत मिला। वार्ड नंबर 9 में राजेश कुमार गुप्त ने 259 मत प्राप्त किया, उनके ने संदीप को 80 मत मिला। वार्ड नंबर 10 में निधि पांडेय को 317 मत मिला, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी पुष्पा को 187 मत मिला। वार्ड नंबर 11 में हनुमान जायसवाल ने 292 मत प्राप्त किया, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कृष्णा को 116 मत मिला। वार्ड नंबर 12 में किरन देवी ने 218 मत प्राप्त किया, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीना कुमार को 159 मत मिला।

chat bot
आपका साथी