न्याय की आस में भटक रही महिला

देवरिया के बरहज की महिला को पट्टीदार प्रताड़ित कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 05:00 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:00 PM (IST)
न्याय की आस में भटक रही महिला
न्याय की आस में भटक रही महिला

देवरिया: बरहज के नन्दना वार्ड की सुमन देवी पत्नी महेंद्र यादव की पुश्तैनी जमीन नगर पालिका में होने के बावजूद पट्टीदारों द्वारा जबरन प्रधानमंत्री आवास नहीं बनाने दिया जा रहा है। वह न्याय की आस में तहसील कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक चक्कर लगा रही हैं।

पीड़िता का कहना है कि वह अपने हिस्से की जमीन में दो कमरा, किचन एवं शौचालय आदि बनवाना चाहती है। वह निहायत गरीब है तथा पति समाचार पत्र का वितरण करके किसी तरह परिवार का भरण पोषण करते हैं। प्रधानमंत्री आवास आने पर निर्माण करना शुरू किया तो पट्टीदार अड़ंगा लगा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी