वन महोत्सव: जिले में रोपे गए 26.51 लाख पौधे

सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने पौधारोपण के साथ किया शुभारंभ -अपर मुख्य सचिव राजन शुक्ला ने भी पौधारोपण कार्यक्रम में लिया हिस्सा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:47 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:01 AM (IST)
वन महोत्सव: जिले में रोपे गए 26.51 लाख पौधे
वन महोत्सव: जिले में रोपे गए 26.51 लाख पौधे

देवरिया : जिले में रविवार को वन महोत्सव के अंतर्गत 26.51 लाख पौधे लगाए गए। रामपुर कारखाना के लाला मुजहना व तरकुलवा के बेलही गांव में सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। जनपद के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य सचिव राजन शुक्ला ने बैतालपुर के ऊधोपुर समेत तीनों गांवों में पौधे लगाया। डीएम अमित किशोर, सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन ने भी पौधारोपण किया।

तरकुलवा संवाददाता के अनुसार सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश को स्वच्छ, स्वस्थ व उत्तम बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में 25 करोड़ पौधे रोपित किए जा रहे हैं। पेड़ हमें शुद्ध वायु देते हैं। उसे बचाना व रक्षा करना हमारा धर्म है। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं। नैतिक कर्तव्य समझते हुए इनकी रक्षा करें। ऊधोपुर में डा.सत्य प्रकाश मणि के यहां भी पौधारोपण किया। इस दौरान विशेष सचिव कोविड गौरव वर्मा, एडीएम प्रशासन राकेश पटेल, डीएफओ पीके गुप्ता, एसडीएम सदर डा.दिनेश मिश्र, पूर्व विधायक रविद्र प्रताप मल्ल, जितेंद्र प्रताप राव, मार्कंडेय तिवारी, डा.प्रवीण निखर, सत्येंद्र मणि, अनिल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने पौधारोपण किया। एएसपी शिष्यपाल, सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक प्रकाशचंद्र पांडेय मौजूद रहे। सभी थानों में भी पौधे लगाए गए। राजकीय इंटर कालेज में जिला विद्यालय निरीक्षक शिवचंद राम, एडीआइओएस रामहुजूर, प्रधानाचार्य पीके शर्मा, महेंद्र प्रसाद ने पौधारोपण किया। अशोक इंटर कालेज डुमरी में डीआइओएस के अलावा प्रधानाचार्य देवेंद्रनाथ तिवारी ने पौधा लगाया।

सोनूघाट संवाददाता के अनुसार, गोआश्रय स्थल पिपरा चंद्रभान परिसर में एक हजार पौधे लगाए गए। गन्ना किसान संस्थान लखनऊ के उपाध्यक्ष नीरज शाही व ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र ने पौधारोपण किया। इस दौरान भगवती सिंह, पवन जायसवाल, शैलेंद्र सिंह टुन्नू, धनवंत सिंह आदि मौजूद रहे। इंदूपुर संवाददाता के अनुसार असनहर में बीडीओ व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित यादव, विद्युत उपकेंद्र गौरीबाजार में अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार ने पौधारोपण किया। बरहज संवाददाता के अनुसार परसिया देवार में रमाशंकर यादव, विजय कुमार, नंदलाल, नगीना, दिनेश आदि ने पौधारोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया। कपरवार संवाददाता के अनुसार कुवाईच गांव में डीडीओ श्रीकृष्ण पांडेय ने पौधारोपण किया। इस मौके पर किसान ज्ञानेश्वर सिंह, एडीओ पंचायत बैजनाथ गुप्ता, ग्राम प्रधान हनुमान गुप्ता, शिवपाल सिंह विशेन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी