41 केंद्रों पर 2661 लोगों ने लगवाया टीका

कामन सर्विस सेंटर के जिला सलाहकार गौरव पांडेय व जिला प्रबंधक अभिमन्यु शर्मा ने बताया कि शनिवार को जिले के 350 कमान सर्विस सेंटर पर टीकाकरण के लिए पांच हजार लोगों का पंजीकरण किया गया। अधिक से अधिक लोगों का पंजीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। लोग अपने नजदीकी कामन सर्विस सेंटर पर जाएं और रजिस्ट्रेशन कराएं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 11:15 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 11:15 PM (IST)
41 केंद्रों पर 2661 लोगों ने लगवाया टीका
41 केंद्रों पर 2661 लोगों ने लगवाया टीका

देवरिया: कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने के बीच लोगों में कोरोना वैक्सीन लगवाने का उल्लास बढ़ गया है। शनिवार को टीकाकरण केंद्र पहुंच 2661 लोगों ने टीका लगवाया। अधिकांश टीकाकरण केंद्रों से लोगों को वैक्सीन के अभाव में वापस ही लौटना पड़ा। अधिकारी जल्द ही पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध हो जाने का दावा कर रहे हैं।

जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल समेत कुल 41 जगहों पर टीका लगाने का स्थान निर्धारित किया गया था, साथ ही 6280 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था, हालांकि 2661 लोगों को ही टीका लग सका। जिसमें 45 वर्ष से 59 वर्ष आयु के 753 लोगों को प्रथम, 785 लोगों को द्वितीय, 60 वर्ष से अधिक आयु के 269 लोगों को प्रथम व 785 लोगों को द्वितीय डोज लगाया गया। जबकि हेल्थ वर्कर चार को प्रथम व सात को द्वितीय तथा फ्रंट लाइन वर्कर 48 को प्रथम व 10 को द्वितीय डोज लगाया गया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.सुरेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों को टीका लगवाने का उत्साह बढ़ा है। थोड़ी सी वैक्सीन की उपलब्धता की दिक्कत है। जल्द ही पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी।

जिन लोगों ने कोरोना टीका लगवाया है, वह संक्रमित भले ही हो जा रहे हैं, लेकिन कोरोना से उनकी जान जाने का चांस कम रह रहा है। इसलिए हर किसी को वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आना चाहिए।

प्रतिभा सिंह महुआडीह, देवरिया ने बताया कि शोभा शरण,भुलौजी, देवरिया

कोरोना का टीका लगाने के बाद काफी अच्छा महसूस हो रहा है। सभी लोगों को कोरोना का टीका लगवाना चाहिए। टीका निश्शुल्क लगाया जा रहा है। 5000 लोगों का टीकाकरण के लिए किया गया पंजीकरण कामन सर्विस सेंटर के जिला सलाहकार गौरव पांडेय व जिला प्रबंधक अभिमन्यु शर्मा ने बताया कि शनिवार को जिले के 350 कमान सर्विस सेंटर पर टीकाकरण के लिए पांच हजार लोगों का पंजीकरण किया गया। अधिक से अधिक लोगों का पंजीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। लोग अपने नजदीकी कामन सर्विस सेंटर पर जाएं और रजिस्ट्रेशन कराएं।

chat bot
आपका साथी