हियुवा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी को लेकर थाने में हंगामा

रामपुर कारखाना थाने में शनिवार को हियुवा के नगर संयोजक की गिरफ्तारी को लेकर हियुवा एवं भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। हियुवा जिलाध्यक्ष मुन्ना राय के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर में जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एएसपी डा. रामयश सिंह माहौल गरम देख वापस लौट गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 12:06 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 12:06 AM (IST)
हियुवा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी को लेकर थाने में हंगामा
हियुवा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी को लेकर थाने में हंगामा

देवरिया : रामपुर कारखाना थाने में शनिवार को हियुवा के नगर संयोजक की गिरफ्तारी को लेकर हियुवा एवं भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। हियुवा जिलाध्यक्ष मुन्ना राय के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर में जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एएसपी डा. रामयश सिंह माहौल गरम देख वापस लौट गए।

नगर पंचायत रामपुर कारखाना के सोनार टोली वार्ड में विवादित जमीन से पुलिस ने कोर्ट के आदेश का हवाला देकर शुक्रवार को एक पक्ष का कब्जा हटवा कर दूसरे पक्ष का ताला बंद करा दिया था। मामले में पुलिस ने तनाव के बाद दोनों पक्षों और हिदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष राजू यादव समेत आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को थाने पर बैठा लिया था। देर रात पुलिस ने निजी मुचलके पर दोनों पक्षों और हिदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया लेकिन विवादित भूमि के पास दोनों पक्ष आपस में एक बार फिर भिड़ गए। शनिवार को हियुवा के नगर संयोजक सतीश वर्मा ने पुलिस से कब्जा हटाने का कागजात दिखाने को कहा। लेकिन पुलिस ने कागजात दिखाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद हियुवा के कार्यकर्ता व पुलिस कर्मियों में नोकझोंक होने लगी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष गोपाल प्रसाद राजभर पहुंच गए। हियुवा के नगर संयोजक सतीश वर्मा को थाने पर ले आए। नगर संयोजक को थाने पर लाए जाने की जानकारी होते ही हियुवा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। सतीश वर्मा को रिहा किये जाने की बात पर पुलिस से नोकझोंक हुई।

आखिरकार शाम को रामपुर कारखाना पुलिस बैकफुट पर आ गई । बाद में नगर संयोजक सतीश वर्मा तथा नगर अध्यक्ष राजू यादव को छोड़ दिया गया। उसके बाद हियुवा जिलाध्यक्ष मुन्ना राय के साथ घर भेजा गया। दूसरे पक्ष के एक रिश्तेदार को भी थाने का बैठाए जाने के बाद उसे भी निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

chat bot
आपका साथी