अधूरी नालियां और खस्ताहाल सड़कें वार्ड की बनीं पहचान

जागरण संवाददाता देवरिया शहर का वार्ड नंबर एक भटवलिया बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 12:48 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 12:48 AM (IST)
अधूरी नालियां और खस्ताहाल सड़कें वार्ड की बनीं पहचान
अधूरी नालियां और खस्ताहाल सड़कें वार्ड की बनीं पहचान

जागरण संवाददाता, देवरिया: शहर का वार्ड नंबर एक भटवलिया बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। 15 वर्षो में वार्ड की आबादी डेढ़ गुना से अधिक हो गई, लेकिन जरूरी सुविधाएं मयस्सर नहीं हो पा रही हैं। टूटी सड़कें, अधूरी नालियां इस वार्ड की पहचान बन गई हैं। नालियों के अभाव में लोग सड़कों पर पानी बहा रहे हैं। चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। नगर पालिका प्रशासन के उदासीन रवैये से लोगों में नाराजगी है।

भटवलिया चौराहा फोरलेन से पौहारी महाराज कुटी होते हुए वार्ड के भीतर जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके किनारे नाली भी बन रही है, लेकिन इससे जुड़ी कई सड़कें टूटी पड़ी हैं। आगे जाने पर मां शारदापुरी लेन में करीब 150 घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। दानोपुर सीमा पर स्थित नीलू पांडेय, केश्वर जायसवाल के मकान होते हुए राकेश जायसवाल के मकान तक सड़क खराब है। बिजली पोल भी कई घरों तक नहीं पहुंचा है। अनुसूचित जाति की बस्ती में विद्युत पोल जर्जर हालत में हैं। प्राइमरी विद्यालय रोड पर बिजली पोल न होने से विद्युत आपूर्ति में मुश्किलें आ रही हैं। वार्ड में बने नए मकानों तक बिजली पोल नहीं पहुंचे हैं।

-धोबी गली के कार्नर से दयानंद यादव के मकान तक सीसी रोड पर बनी इंटरलाकिग सड़क टूट गई है। इसके कारण आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।

-रामरतन प्रजापति, नागरिक

नाली न होने से सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। कोई पूछने वाला नहीं है। सफाईकर्मी भी कभी इधर नहीं आते। गंदगी का अंबार लगा है। बुनियादी सुविधाओं की दरकार है।

-ऋषि कुमार जायसवाल, नागरिक नए मकानों तक बिजली पोल नहीं पहुंचे हैं। जल निकासी का इंतजाम नहीं है। सड़क उबड़-खाबड़ है। समस्याओं को दूर करने के लिए नगर पालिका प्रशासन गंभीर नहीं है। नागरिकों में इसको लेकर नाराजगी है।

अनिल कुमार शर्मा, नागरिक वार्ड में जलनिकासी का समुचित प्रबंध नहीं है। नाली के अभाव में कई जगहों पर गंदा पानी इकट्ठा होता है। संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा है। साफ-सफाई भी ठीक से नहीं कराई जाती है।

ऋषिराज मिश्र, नागरिक -वार्ड के विकास के लिए प्रयास जारी है। करीब सात से अधिक सड़कों व नालियों के निर्माण के लिए प्रस्ताव दिया गया है। पिछले महीने डीएम से मिलकर वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया गया है। अभी तक एक भी प्रस्ताव स्वीकृति नहीं हुआ है। नगर पालिका अध्यक्ष से व्यक्तिगत रूप से इन समस्याओं से अवगत कराया गया है।

इसरावती देवी, सभासद

chat bot
आपका साथी