आज देवरिया आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियां पूरी

मुख्यमंत्री दोपहर बाद 2.20 बजे हेलीकाप्टर से जौनपुर से देवरिया पहुंचेंगे। 3.30 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उसके बाद गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। बारिश के कारण उनके कार्यक्रम को लेकर तीन दिन से उहापोह की स्थिति बनी थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 11:03 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:01 AM (IST)
आज देवरिया आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियां पूरी
आज देवरिया आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियां पूरी

देवरिया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को देवरिया आएंगे। वह चीनी मिल ग्राउंड देवरिया पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही दिव्यांगों में ट्राइसाइकिल भी बांटेंगे।

उनके आगमन को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जर्मन हैंगर से भव्य पंडाल तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री दोपहर बाद 2.20 बजे हेलीकाप्टर से जौनपुर से देवरिया पहुंचेंगे। 3.30 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उसके बाद गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। बारिश के कारण उनके कार्यक्रम को लेकर तीन दिन से उहापोह की स्थिति बनी थी। अधिकारियों ने पहले पुलिस लाइन ग्राउंड में हेलीपैड आदि की तैयारियां की, लेकिन बारिश का पानी भर जाने के कारण प्रशासन ने आननफानन में हेलीपैड का स्थान परिवर्तन किया। गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के निकट चीनी मिल ग्राउंड पर हेलीपैड, सड़क व पंडाल तैयार किया गया है। जिसमें पांच हजार कुर्सियां लगाई गई हैं।

पहले कोरोना की जांच, फिर होगा प्रवेश

कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन कराया जाएगा। जिलाधिकारी अमित किशोर ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले सभी लोगों का पहले कोरोना वायरस की जांच कराई जाएगी। निगेटिव आने पर ही प्रवेश दिया जाएगा।

सफाई में जुटे रहे 250 से अधिक कर्मचारी

कार्यक्रम स्थल पर बारिश के पानी के कारण तैयारियों में मुश्किलें आ रही थी। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने 250 से अधिक कर्मचारियों को तैयारियों में लगा रखा था। पूरे ग्राउंड की सफाई की गई। पंपिगसेट लगाकर पानी निकाला गया। ग्राउंड को सुखाने में अफसरों के पसीने छूट रहे थे। वहीं बारिश के बाद भी मजदूर काम में जुटे थे। मजदूरों ने भीगते हुए कार्यक्रम स्थल का बैरिकेडिग की।

chat bot
आपका साथी