डेंगू के तीन नए मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी

मौसम के बदलाव के बीच बुखार के मरीजों के जांच की संख्या भी बढ़ गई है। ऐसे में बुखार के मरीजों की जांच के दौरान लोगों में डेंगू की लगातार पुष्टि हो रही है। जिससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद हराम हो गई। शनिवार को जिला अस्पताल की पैथालाजी में हुई जांच में तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:25 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:25 PM (IST)
डेंगू के तीन नए मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी
डेंगू के तीन नए मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी

देवरिया: मौसम के बदलाव के बीच बुखार के मरीजों के जांच की संख्या भी बढ़ गई है। ऐसे में बुखार के मरीजों की जांच के दौरान लोगों में डेंगू की लगातार पुष्टि हो रही है। जिससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद हराम हो गई। शनिवार को जिला अस्पताल की पैथालाजी में हुई जांच में तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

हाल यह है कि हर रोज एक से दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हो रही थी। शनिवार को कुल 33 लोगों का डेंगू टेस्ट कराया गया। जिसमें सलेमपुर के सहला निवासी अनिल यादव, भगवतीपुर निवासी आदित्य सिंह, देवरिया शहर निवासी विशाल सिंह के एलाइजा टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में पीड़ितों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा अभी कई मरीज ऐसे हैं जिनमें डेंगू के लक्षण हैं उनका एलाइजा टेस्ट कराना शेष है। जिसमें सचिन चौबे, राहुल आदि को बुखार है और डेंगू के लक्षण मौजूद हैं। जिन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जिन मरीजों की डेंगू रिपोर्ट पाजिटिव आई है उनमें सभी लोग इलाहाबाद व दिल्ली से घूम कर देवरिया आए हैं। उधर पैथालाजी में 390 मरीजों का शनिवार को बुखार टेस्ट किया गया। पीआइसीयू में पहले की तुलना में बुखार के मरीजों की संख्या कम हुई है हालांकि सभी बेड यहां अभी भी फुल हैं। पीआइसीयू में 37 मरीज भर्ती हैं। डेंगू वार्ड के प्रभारी डा. विजय गुप्ता ने बताया कि डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी है। 6340 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

शुक्रवार को उत्साह के साथ लोग अपने नजदीक के कोरोनारोधी टीकाकरण केंद्र पहुंचे और टीका लगवाए। जिले के 72 केंद्रों पर 6340 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। कोरोनारोधी टीकाकरण में लोगों ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। 18 से 45 वर्ष के उम्र के लोगों में 800 को प्रथम डोज व 3099 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 से 60 वर्ष के उम्र के लोगों के बीच 328 को प्रथम डोज व 1392 लोगों को दूसरी डोज व 60 वर्ष से अधिक उम्र के 95 लोगों को प्रथम व 626 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई। जांच में 929 की रिपोर्ट निगेटिव

देवरिया: जिले में कोरोना संक्रमण पर ब्रेक लगा हुआ है। पन्द्रह दिनों से जिले में एक भी कोरोना पाजिटिव मरीज नहीं आया है। शनिवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 929 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही। सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने बताया कि आज आई जांच रिपोर्ट में एक भी रिपोर्ट पाजिटिव नहीं आई है। कोरोना संक्रमण को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी