खाते से साढ़े तीन लाख की खरीदारी

कोतवाली क्षेत्र के साकेतनगर निवासी सरोज कुमार के खाते से दस दिन के अंदर साढ़े तीन लाख रुपये की निकासी हो गई। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से की। जांच साइबर क्राइम सेल कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 11:29 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 11:29 PM (IST)
खाते से साढ़े तीन लाख की खरीदारी
खाते से साढ़े तीन लाख की खरीदारी

देवरिया: कोतवाली क्षेत्र के साकेतनगर निवासी सरोज कुमार के खाते से दस दिन के अंदर साढ़े तीन लाख रुपये की निकासी हो गई। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से की। जांच साइबर क्राइम सेल कर रही है। खरीदारी कई बार में की गई है।

साकेतनगर निवासी सरोज कुमार पुत्र वीरेंद्रनाथ का शहर के कारपोरेशन बैंक शाखा में खाता है। रिटायर होने के बाद कर्मचारी के खाते में करीब चार लाख रुपये थे। तीन सितंबर को खाते से पहली बार खरीदारी हुई। छह दिनों के अंदर जालसाज ने करीब तीन लाख 59 हजार रुपये की खरीदारी हो गई। मैसेज आने के बाद पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। बाद में वह साइबर सेल पहुंचा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बुधवार को सरोज कुमार एसपी के पास पहुंचे और उन्होंने कार्रवाई की मांग की। आनलाइन खरीदारी की शिकायत होने पर उनके खाते से लेन-देन पर रोक लग गई। जांच साइबर क्राइम सेल को मिल गई। पुलिस गेटवे के जरिये पीड़ित का रुपये वापस लाने की कोशिश कर रही है।

chat bot
आपका साथी