अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु

महुआडीह थाना क्षेत्र के विशुनपुर मुरार गांव के चंद्रिका कन्नौजिया 30 नवंबर को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार वह आटो से देवरिया जा रहे थे। अभी वह सदर कोतवाली क्षेत्र के पोखरभिडा गांव के समीप पहुंचे थे कि ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 11:27 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 11:27 PM (IST)
अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु
अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु

देवरिया: जनपद में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो अधेड़ समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई। मृतक विवाह समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। दुर्घटना की जानकारी होने पर स्वजन में चीख पुकार मच गई।

पहली घटना कोन्हवालिया गांव के निकट देवरिया-कसया मार्ग पर हुई। थाना क्षेत्र के सिरवनिया गांव के रहने वाले भूलन सिंह पुत्र इंद्र सिंह व रामवेलास प्रसाद पुत्र बनारसी मंगलवार की देर रात रामपुर कारखाना के कोटवा मोड़ के पास शादी समारोह में साइकिल से शामिल होने गए थे। भोजन के बाद दोनों घर लौट रहे थे। कोन्हवालिया गांव के निकट पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे दोनों की मृत्यु हो गई। बुधवार की सुबह टहलने के लिए निकले लोगों ने सड़क किनारे शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पाकेट से मिले मोबाइल नंबर पर फोनकर घरवालों को सूचना दी। स्वजन मौके पर पहुंच गए। स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल था। इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने दोनों साइकिल सवार को ठोकर मार दी। जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर लंगड़ी के समीप मंगलवार की रात सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से पीछे से बाइक टकरा गई। जिससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई। जहां इलाज के दौरान महुआडीह थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के रहने वाले मिथुन पुत्र रामनेवर की मृत्यु हो गई, जबकि गोरखपुर के झंगहा के बेलवार गांव के रहने वाले सुधीर गौड़ व महुआडीह थाना क्षेत्र के शामपुर टीला गांव के रहने वाले आकाश गौंड़ की स्थिति गंभीर हैं। तीनों युवक जमुना गांव में विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। उसके बाद घर लौट रहे थे। मृतक मिथुन के बड़े भाई डेविड की डेढ़ साल पूर्व विदेश में दुर्घटना के दौरान मृत्यु हो गई थी। इलाज के दौरान घायल युवक की मृत्यु

महुआडीह थाना क्षेत्र के विशुनपुर मुरार गांव के चंद्रिका कन्नौजिया 30 नवंबर को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार वह आटो से देवरिया जा रहे थे। अभी वह सदर कोतवाली क्षेत्र के पोखरभिडा गांव के समीप पहुंचे थे कि ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी। जिससे आटो पलट गई। गंभीर हालत में उनको मेडिकल कालेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार की रात इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। स्वजन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

chat bot
आपका साथी