फिर कूड़े की ढेर से पटा महिला पुलिस बूथ

साढ़े तीन साल पहले शहर से सटे कतरारी रोड पर अत्याधुनिक महिला बूथ की स्थापना की गई। अब यह बूथ चारो तरफ से कूड़े से एक बार फिर पट गया है। यहां न तो किसी पुलिसकर्मी की तैनाती है और न ही कोई सिस्टम ही नजर आता है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 11:19 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 11:19 PM (IST)
फिर कूड़े की ढेर से पटा महिला पुलिस बूथ
फिर कूड़े की ढेर से पटा महिला पुलिस बूथ

देवरिया: साढ़े तीन साल पहले शहर से सटे कतरारी रोड पर अत्याधुनिक महिला बूथ की स्थापना की गई। अब यह बूथ चारो तरफ से कूड़े से एक बार फिर पट गया है। यहां न तो किसी पुलिसकर्मी की तैनाती है और न ही कोई सिस्टम ही नजर आता है। हालांकि पुलिस अधिकारी जल्द ही इस बूथ पर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर देने का दावा कर रहे हैं।

जनवरी 2018 में सीसी रोड पर महिला महाविद्यालय के सामने निर्भया महिला पुलिस बूथ स्थापित किया गया। इस बूथ का रिस्पांस बेहतर मिलने पर तत्कालीन एसपी व जिलाधिकारी के प्रयास से 22 मार्च 2018 को कतरारी मोड़ पर भी अत्याधुनिक महिला पुलिस बूथ स्थापित किया गया। इसके बाद इस बूथ पर किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। अब यहां ताला बंद है। बूथ कूड़े के ढेर व झाड़-झंखाड़ से पटा है। 2020 में पुलिस अधीक्षक ने उस बूथ की सफाई कराया और पुलिस की तैनाती होने से पहले ही कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ गया। जिसके चलते पुलिस कर्मियों की तैनाती का मामला ठंडे बस्ते में चला गया। आज भी उस बूथ पर किसी की तैनाती नहीं है। श्रीयश त्रिपाठी, सीओ सिटी ने बताया कि उच्चाधिकारियों से बातचीत कर पुलिस बूथ को साफ-सूथरा कराया जाएगा। साथ ही पुलिस पिकेट की वहां व्यवस्था की जाएगी। यह था पुलिस विभाग का मकसद

देवरिया-कतरारी व देवरिया-खोराराम मार्ग छह से सात से अधिक विद्यालय हैं, इनमें छात्राओं की संख्या भी ज्यादा है। छात्राओं की सुरक्षा के लिए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने महिला पुलिस बूथ स्थापित कराया था। यहां कम्प्यूटर सिस्टम, सीसी कैमरा, आन-लाइन एफआइआर की सुविधा देने की तैयारी थी। लेकिन यह योजना आज भी ठंडे बस्ते में है।

chat bot
आपका साथी