युवक ने फंदा लगाकर दी जान

देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र बढ़या गांव में युवक ने की आत्महत्या।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:58 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:58 PM (IST)
युवक ने फंदा लगाकर दी जान
युवक ने फंदा लगाकर दी जान

देवरिया: गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़या तिवारी में शुक्रवार की रात एक युवक ने फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली।

विशाल यादव (28) पुत्र राजाराम की किसी बात को लेकर परिवार के ही सदस्य से विवाद हो गया। रात को भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में चले गए। भोर में कमरे में फंदे से लटके मिले लोगों ने नीचे उतारा तथा अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी राय का कहना है कि परिवार के ही एक सदस्य से रात में विवाद हुआ था। आपसी रंजिश में मारपीट, तीन घायल

खुखुंदू थाना क्षेत्र के ग्राम सुरहा में आपसी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। मारपीट में अनिता देवी उनकी बहन व दूसरे पक्ष की बेचनी घायल हुई हैं। उधर परसिया करकटही में हुई मारपीट में रंभा देवी घायल हो गई।

chat bot
आपका साथी