महिला के साथ हैवानियत की सूचना पर प्रशासन हलकान

देवरिया के सीओ सिटी के नेतृत्व में जिला अस्पताल पहुंची बड़ी संख्या में पुलिस।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 10:33 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 10:33 PM (IST)
महिला के साथ हैवानियत की सूचना पर प्रशासन हलकान
महिला के साथ हैवानियत की सूचना पर प्रशासन हलकान

देवरिया: जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला ने अपने साथ हैवानियत की सूचना दे दी, इसके बाद प्रशासन के कान खड़े हो गए। जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। हालांकि महिला चिकित्सक की जांच में महिला के आरोप की पुष्टि नहीं हुई।

बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को बांस काटने को लेकर मारपीट हुई थी। घटना में एक महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में एक महिला को रक्तस्राव होने लगा। चिकित्सक ने इलाज किया। बुधवार की 1076 नंबर पर महिला ने सूचना दे दी कि मारपीट के दौरान प्राइवेट पार्ट पर डंडे से मारने के बाद उसे रक्तस्राव हुआ। इसके बाद तो पुलिस व प्रशासनिक हलके में अफरा-तफरी मच गई।

सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना शोभा सिंह सोलंकी, बनकटा थानाध्यक्ष गोपाल प्रसाद, जिला प्रोवेशन अधिकारी प्रभात कुमार पहुंच गए और महिला का बयान दर्ज किया। जब महिला को महिला जिला अस्पताल में जांच के लिए पहुंचाया गया तो वहां डा.पूनम की टीम ने जांच की। जांच में महिला के आरोप की पुष्टि नहीं हुई। थानाध्यक्ष गोपाल प्रसाद ने कहा कि महिला के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट का मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी