आजादी का मनेगा जश्न, शान से लहराएगा तिरंगा

-सुबह आठ बजे कलेक्ट्रेट में डीएम फहराएंगे तिरंगा दिलाएंगे शपथ -कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार शारीरिक दूरी का रखना होगा ख्याल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:03 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 11:03 PM (IST)
आजादी का मनेगा जश्न, शान से लहराएगा तिरंगा
आजादी का मनेगा जश्न, शान से लहराएगा तिरंगा

देवरिया: स्वतंत्रता दिवस की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिलेभर में शान से तिरंगा लहराएगा। पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर समेत अन्य सरकारी भवनों को सजाया गया। वहीं स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक स्मारकों को प्रकाशमान किया गया।

शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का जश्न कोरोना संक्रमण को देखते हुए शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मनाया जाएगा। लोगों को मास्क का प्रयोग हर हाल में करना होगा। सुबह पांच बजे गुरुद्वारा, मंदिर, गिरजाघर व मस्जिद में सामूहिक प्रार्थना होगी। सात बजे शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सीमित छात्रों के साथ प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सुबह आठ बजे सरकारी व अ‌र्द्धसरकारी कार्यालयों पर झंडारोहण व राष्ट्रगान होगा। संबंधित तहसीलदार अपने क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके आश्रितों के घर जाकर सम्मानित करेंगे। इस दौरान पौधारोपण किया जाएगा। शहीद स्मारकों व महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। सुबह 10 बजे सभी विद्यालयों में झंडारोहण किया जाएगा। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाएं जिला अस्पताल में फल आदि का वितरण करेंगी। शाम 3.30 बजे पुलिस बैंड के साथ रूट मार्च निकाला जाएगा। गांवों में श्रमदान किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी