समाज के हर वर्ग का रुझान सपा की तरफ: डा. दिलीप

देवरिया सपा के बास देवरिया स्थित जिला पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई जिसमें 2022 में सपा की स

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 01:31 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 01:31 AM (IST)
समाज के हर वर्ग का रुझान सपा की तरफ: डा. दिलीप
समाज के हर वर्ग का रुझान सपा की तरफ: डा. दिलीप

देवरिया: सपा के बास देवरिया स्थित जिला पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई, जिसमें 2022 में सपा की सरकार बनवाने का संकल्प लिया गया। यहां कुशवाहा समाज एवं अति पिछड़े समाज के लोगों ने सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने कहा कि आज बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज व अति पिछड़े समाज के लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पार्टी और मजबूत होगी। समाज के हर वर्ग का रुझान सपा की तरफ है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है, सभी वर्ग के लोग हताश एवं परेशान हैं। सपा सरकार में जाति, धर्म , संप्रदाय से ऊपर उठकर सभी वर्गों के बेहतरी के लिए काम हुआ था। कमजोर वर्गों के संरक्षण के साथ किसान, व्यापारी तथा समाज के उच्च वर्ग को भी सम्मान देने का काम किया। विकास और रोजगार के अवसर सुलभ कराने में सपा सरकार ने कोई भेदभाव नहीं किया। जिला उपाध्यक्ष हृदय नारायण जायसवाल, अवधेश चौधरी, अजय यादव, मुनिवर मिश्रा, वीरेंद्र यादव, अशोक यादव पूर्व चेयरमैन, उमाशंकर यादव, प्रभु नाथ यादव, राम नागेंद्र यादव, दिव्यांश श्रीवास्तव, रवि चौधरी, बबलू कुमार, रामअवध कुशवाहा, गणेश प्रसाद, मनीष माली, हिमांशु कुशवाहा, अंकित कुशवाहा, कमल देव प्रसाद, गोपी यादव आदि मौजूद रहे। इन लोगों ने ग्रहण की सपा की सदस्यता : सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से बृजेश कुमार कुशवाहा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य रविकेश चौधरी, बबलू कुमार, रामअवध कुशवाहा ,रामेश्वर विश्वकर्मा, प्रमोद कुशवाहा, कमलेश प्रसाद आदि शामिल रहे। बाढ़ से बचाव के इंतजाम नहीं हुए पुरे तो सड़क पर उतरेंगे सपाई

देवरिया: रुद्रपुर में सपा नेता प्रदीप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के गायघाट,नकइल -सेमरौना और मदनपुर केवटलिया समेत बाढ़ क्षेत्र का जायजा लिया। कहा की बाढ़ निरोधात्मक कार्य ठीक से नहीं कराया गया है। गायघाट के समीप बालू की बोरी उसी तरह बिखरी हुई है। बोल्डर पिचिग उसी तरफ अस्त व्यस्त है। गायघाट गांव इसके पूर्व कई बार राप्ती के कहर से कट चुका है। नकइल-सेमरौना भी जगह-जगह कट चुका है। बचाव के इंतजाम नाकाफी होने से ग्रामीण परेशान हैं। संपवेल न होने से हरवर्ष नकइल मदनपुर सहित आसपास के आधा दर्जन गांव करीब दो माह तक मुख्य मार्ग से कटे रहते हैं। अगर समय रहते बाढ़ बचाव के इंतजाम नहीं किए गए तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विजय यादव, श्यामधर, रामनयन, राममनोहर यादव, छविलाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी