मनुष्य के लिए औषधि है भगवान की कथा

श्रीराम कथा में कथा व्यास प्रेम भूषण महाराज ने कहा कि कोई भी उत्साह पूर्वक मनाना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 11:27 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:07 AM (IST)
मनुष्य के लिए औषधि है भगवान की कथा
मनुष्य के लिए औषधि है भगवान की कथा

देवरिया: शहर के एसएसबीएल इंटर कालेज परिसर में श्रीराम कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को प्रेम भूषण जी महराज ने कहा कि मनुष्य के जीवन में श्री राम कथा उर्जा का संचार करती है। भगवान की कथा हर व्यक्ति को सुननी चाहिए। यह मानव जीवन के लिए औषधि है।

उन्होंने कहा कि भगवान जन्म नहीं लेते, भगवान प्रकट होते हैं। श्री राम कथा संसार सागर पार करने की सुंदर नौका है। जो भी इस पर बैठेगा भव सागर से पार हो जाएगा। मानव जीवन बहुत दुर्लभ है। मानव जीवन को धन्य मानना, यही मानव जीवन की कृतज्ञता है। कोई भी उत्सव सदैव उत्साहपूर्वक पूर्वक मनाना चाहिए, दरिद्रता के साथ नहीं मनाना चाहिए। प्रेम सुख और आनंद जहां है वहीं परमात्मा का वास है।

आयोजक संजय बजाज, वंदना बजाज, अशोक बजाज, कविता बजाज, अरुण बरनवाल, सुषमा रुंगटा, चन्द्रकला केडिया, रीना केडिया, गौरव अग्रवाल, डा. अभय मणि, प्रहलाद सोनी, विकास पोद्दार, शिव टिबडे़वाल, अनिल तुलस्यान, कमलेश मित्तल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी