गरीबों व किसानों के हितैषी थे स्व. रविद्र किशोर शाही

माता-पिता की सेवा करने वाला ही बन सकता है निरहुआ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:42 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 10:42 PM (IST)
गरीबों व किसानों के हितैषी थे स्व. रविद्र किशोर शाही
गरीबों व किसानों के हितैषी थे स्व. रविद्र किशोर शाही

देवरिया: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भोजपुरी फिल्म अभिनेता व गायक से नेता बने दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज में आयोजित स्व. रविद्र किशोर शाही के पुण्यतिथि समारोह में पहुंचे। उन्होंने पूर्व मंत्री स्व. रविद्र किशोर शाही को गरीबों व किसानों का हितैषी बताते कहा कि उनका व्यक्तित्व व कृतित्व हम सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने युवाओं को माता पिता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि वह एक श्रेष्ठ व आदर्श कार्यकर्ता व जननेता थे। आयोजक कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि स्व. रविद्र किशोर शाही ने पिछड़े पूर्वांचल के विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सका। देवरिया स्टेडियम में कृषि मंत्री व सांसद ने पूर्व मंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय सिंह व संचालन अवधेश सिंह ने किया। इस मौके पर विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, विधायक जन्मेजय सिंह, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, डा.संजीव शुक्ल, नीरज शाही, अर्चना पांडेय, जयनाथ कुशवाहा, डा.अभय मणि, डा.जितेंद्र प्रताप राव,भूपेंद्र सिंह, विजय दुबे, महेंद्र यादव, पवन केडिया, सुब्रत शाही, सुजीत प्रताप सिंह, मुरारी मोहन शाही मौजूद रहे।

निरहुआ ने लूट ली महफिल

फिल्म अभिनेता से नेता बने दिनेशलाल यादव निरहुआ के मंच पर चढ़ते ही भीड़ से आवाज उठने लगी। उपस्थित जनसमूह नेताओं के भाषण की बजाए निरहुआ का गाना सुनने के लिए बेताब थी। निरहुआ ने भोजपुरी में अपनी बात शुरू की। कहा कि सब लोगन के गोड लागत बानी। आशीर्वाद ना देव लोग। हथवा उठाके आशीर्वाद दे द लोग। इसके बाद निरहुआ ने झांसी के एनकाउंटर की जांच कराकर सच्चाई जनता के बीच लाने की बात कही। देशभक्ति व अन्य गीतों पर श्रोताओं ने तालियां बजाई।

chat bot
आपका साथी