बसपा के शासन में था कानून का राज: लाल जी वर्मा

देवरिया में बसपा ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 11:31 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 11:31 PM (IST)
बसपा के शासन में था कानून का राज: लाल जी वर्मा
बसपा के शासन में था कानून का राज: लाल जी वर्मा

देवरिया: बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अभय नाथ त्रिपाठी के पक्ष में क्षेत्र के ककवल, वकील गंज, छेरिहां में बसपा नेताओं ने नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। विधान मंडल दल के नेता लाल जी वर्मा ने कहा कि हजारों वर्षों से दबाए गए गरीबों का हक बसपा ही दे सकती है।

सांसद रीतेश पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज पर भाजपा की सरकार में अत्याचार हो रहा है।

पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ने कहा कि बसपा का जनाधार बढ़ रहा है। लालचंद निषाद, पूर्व मंत्री जीएम सिंह, भगवानदास ने संबोधित किया। संचालन राजेश राजभर ने किया। उधर विधायक मुबारकपुर शाह आलम उर्फ गुड्डी जमाली ने संयोजन में अबूबकर नगर में नुक्कड़ सभा हुई।

chat bot
आपका साथी