लेने-देन के मामले में शुभम को मारी गई थी गोली, दो आरोपित गिरफ्तार

रेस्टोरेंट संचालक के पुत्र को लेनदेन के विवाद में गोली मारी गई थी। घटना में चार लोग शामिल थे। कोतवाली पुलिस ने पूर्व साझेदार के पुत्र दीपक यादव समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर नाइन एमएम पिस्टल व दो जिदा कारतूस पल्सर व स्कूटी बरामद किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:47 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:47 PM (IST)
लेने-देन के मामले में शुभम को मारी गई थी गोली, दो आरोपित गिरफ्तार
लेने-देन के मामले में शुभम को मारी गई थी गोली, दो आरोपित गिरफ्तार

देवरिया : रेस्टोरेंट संचालक के पुत्र को लेनदेन के विवाद में गोली मारी गई थी। घटना में चार लोग शामिल थे। कोतवाली पुलिस ने पूर्व साझेदार के पुत्र दीपक यादव समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर नाइन एमएम पिस्टल व दो जिदा कारतूस, पल्सर व स्कूटी बरामद किया।

सदर कोतवाली परिसर में सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने रविवार को घटना का पर्दाफाश करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे शुभम मद्धेशिया पुत्र शैलेंद्र मद्धेशिया को जान से मारने की नियत से गर्दन में गोली मार दी गई थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज केजीएमयू लखनऊ में चल रहा है। घटना का मुख्य आरोपित कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के सिसवां उर्फ विशुनपुर दर्लिया का रहने वाला पूर्व साझेदार चंद्रभान यादव का पुत्र दीपक यादव व उसका दूसरा साथी कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के सिदुरिया विशुनपुर गांव का अभय प्रताप पुत्र सुनील कुमार को कसया ओवरब्रिज के पास से कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो बदमाश अभी पकड़ से दूर हैं। इस मामले में शुभम के फुफेरे भाई मनोज गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक बीबी राजभर व अनिल तिवारी, दीपक कुमार, संतोष चौधरी शामिल थे।

शादी का झांसा देकर युवती का किया शोषण

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने व गर्भवती होने के मामले में आरोपित राजकुमार यादव उर्फ राज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह गोविदपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे देवरिया बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी