भ्रष्टाचार व अपराध से कराह रही जनता: राजकिशोर

देवरिया में बसपा प्रत्याशी के लिए पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह ने मांगा वोट।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 12:00 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 12:00 PM (IST)
भ्रष्टाचार व अपराध से कराह रही जनता: राजकिशोर
भ्रष्टाचार व अपराध से कराह रही जनता: राजकिशोर

देवरिया: बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में गौरीबाजार में चौपाल को संबोधित करते हुए हुए पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकारी अधिकारी आम आदमी व गरीबों को खुलेआम लूट रहे हैं। कोई पूछने वाला नहीं है। अपराध का आलम यह है कि आम आदमी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

कहा कि बसपा के राज में कानून का राज था। कोई अपराधी सिर उठाने की हिम्मत नहीं कर सका। सरकार बनते ही अपराधी प्रदेश छोड़ कर अन्यत्र शरण ले लिए। अमीर, गरीब सभी के लिए बसपा ने कार्य किया। जो भी वादा बसपा ने जनता से किया उसे पूरा कर दिखाया। भाजपा रोजगार देने की बजाय रोजगार छीनने का कार्य कर रही है। प्रत्याशी अभय नाथ त्रिपाठी ने कहा कि जनता ने आशीर्वाद दिया तो उनके एक वोट का कर्ज सूद समेत वापस करने का कार्य करूंगा।

ज्ञान सिंह, संजय यादव, माधुरी सिंह, रामेश्वर सिंह, अजीत मिश्र, विनीत सिंह, रविशंकर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी