बदमाशों ने युवक पर किया राड से हमला

देवरिया शहर के भटवलिया चौराहे के समीप घटना को दिया अंजाम।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:08 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:08 AM (IST)
बदमाशों ने युवक पर किया राड से हमला
बदमाशों ने युवक पर किया राड से हमला

देवरिया: शहर के भटवलिया चौराहा के समीप गुरुवार की देर शाम मोबाइल लूटने में असफल बदमाशों ने एक युवक पर राड से प्रहार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

उन्नाव जनपद के नवाबगंज निवासी मोहित कुमार एक कंपनी में काम करते हैं। कंपनी के कार्य से वह देवरिया आए हुए हैं। गुरुवार को कंपनी में काम करने वाले विवेक सिंह निवासी महुआडीह थाना रामपुर कारखाना के साथ बाइक से भटनी गए थे। लौटते समय मोहित मोबाइल पर बात कर रहे थे, भटवलिया चौराहे के समीप बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल के लिए झपटा मारा, लेकिन सफल नहीं हो सके। इस बीच बदमाशों ने राड से प्रहार कर दिया। जिससे मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए।

chat bot
आपका साथी