जालसाजों ने बैंक खाते से की 1.19 लाख रुपये की खरीदारी

देवरिया में जालसाजों ने एक खाता धारक के खाते से रुपये निकाल लिए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 11:43 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 11:43 PM (IST)
जालसाजों ने बैंक खाते से की 1.19 लाख रुपये की खरीदारी
जालसाजों ने बैंक खाते से की 1.19 लाख रुपये की खरीदारी

देवरिया: जिले में एक बार फिर तेजी से साइबर अपराध बढ़ने लगा है। एक निजी बैंक के एक ग्राहक के खाते से जालसाजों ने एक लाख 19 हजार रुपये उड़ा दिया। पीड़ित ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

रुद्रपुर कोतवाली के ग्राम खोरमा निवासी कमलेश त्रिपाठी गुजरात रहते हैं। उनका एक निजी बैंक में खाता है। कोरोना काल में अपने गांव आ गए। 20 सितंबर को उनके खाते से सात बार में एक लाख 19 हजार रुपये की निकासी हुई। उन्होंने अपने खाते पर तत्काल रोक लगवाई।

chat bot
आपका साथी