सपा नेताओं पर लादे जा रहे फर्जी मुकदमे

देवरिया के जिला पंचायत अध्यक्ष के घर पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मंडल।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 11:24 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 11:24 PM (IST)
सपा नेताओं पर लादे जा रहे फर्जी मुकदमे
सपा नेताओं पर लादे जा रहे फर्जी मुकदमे

देवरिया: समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव के घर पहुंचा। विधान परिषद में मुख्य सचेतक रामसुंदर दास ने कहा कि जिला प्रशासन भाजपा सरकार के हाथों की कठपुतली बन कर रह गया है। न्यायिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा है। भाजपा के स्थानीय नेताओं को प्रसन्न करने के प्रयास में आमजन का उत्पीड़न किया जा रहा है। सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लादे जा रहे हैं।

साजिश के तहत हियुवा नेता की तहरीर पर भाटपाररानी में सपा विधायक व कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया, यह कृत्य लोकतंत्र की हत्या है। अगर फर्जी मुकदमा वापस नहीं किया जाता है तो सपा आंदोलन करने को बाध्य होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव के विरुद्ध फर्जी तरीके से असंवैधानिक कार्रवाई की गई है। प्रशासन अपने निर्णय पर विचार नहीं करता है तो अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष गेना लाल यादव, हृदय नारायण जायसवाल, अशोक सिंह कुशवाहा, अशोक यादव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी