आडिटोरियम में प्रतिमा रखने का विवाद गहराया

देवरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर जताई नाराजगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 08:00 AM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 08:00 AM (IST)
आडिटोरियम में प्रतिमा रखने का विवाद गहराया
आडिटोरियम में प्रतिमा रखने का विवाद गहराया

देवरिया: टाउनहाल स्थित आडिटोरियम में पूर्व सांसद स्व.मोहन सिंह की प्रतिमा रखे जाने का विवाद बढ़ता जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में बैठक कर प्रतिमा रखने व नाम बदलने पर नाराजगी जाहिर की।

पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आडिटोरियम परिसर में प्रतिमा रखे जाने की घटना से हम सभी दुखी हैं। रात के अंधेरे में यह कार्य किया गया है। जिलाधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष घटना की जानकारी से इन्कार कर रहे हैं। यदि इसकी निष्पक्ष जांच नहीं हुई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यकर्ता आंदोलन को विवश होंगे। पूर्व जिला महामंत्री संजय राव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सर्वमान्य जननेता रहे हैं। जितेंद्र पांडेय, शांति स्वरूप दुबे ने मांग किया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की प्रतिमा स्थापित हो और उनके नाम पर आडिटोरियम का नामकरण होना चाहिए। बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल को संबोधित पत्र भेजा गया। सर्वेश नाथ तिवारी, नवीन सिंह, धनुषधारी मणि, ब्रह्मानंद मिश्र, पवन मिश्र आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी