जालसाजों ने उड़ाई दारोगा की पत्नी की चेन

देवरिया आ रही थीं दारोगा की पत्नी तरकुलवा के कोन्हवलिया के समीप बाइक सवारों ने दिया घटना को अंजाम

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 11:33 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 11:33 PM (IST)
जालसाजों ने उड़ाई दारोगा की पत्नी की चेन
जालसाजों ने उड़ाई दारोगा की पत्नी की चेन

देवरिया: तरकुलवा थाना क्षेत्र के कोन्हवलिया गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने बहराइच में तैनात एक दारोगा की पत्नी के साथ जालसाजी कर दी। उनकी सोने की चेन व अंगूठी ले ली।

तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम जलुआ निवासी रवि प्रताप सिंह बहराइच में उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा हैं। शहर के सिधी मिल कालोनी में उनका मकान हैं। उनकी पत्नी व बेटी स्कूटी से गांव से देवरिया गुरुवार को आ रही थीं, कोन्हवलिया के समीप बाइक सवार दो बदमाश मिले उन्होंने कहा कि हम लोग बहराइच में रहते हैं। वहीं हम लोगों की दुकान हैं। रवि प्रताप सिंह ने कहा कि गले की चेन व अंगूठी मेरे घर से मांग कर लेते आना, उसमें और सोना लगवाना है। इतना कहने के बाद सोने की चेन व अंगूठी लेकर बदमाश फरार हो गए। बाद में जब रवि प्रताप के पास महिला ने फोन किया तो जालसाजी का पता चला। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी