विकास का कीर्तिमान स्थापित कर रही केंद्र सरकार:सांसद

देवरिया में सांसद व राज्यमंत्री ने विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 09:39 AM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 09:39 AM (IST)
विकास का कीर्तिमान स्थापित कर रही केंद्र सरकार:सांसद
विकास का कीर्तिमान स्थापित कर रही केंद्र सरकार:सांसद

देवरिया: रुद्रपुर तहसील के उपभोक्ताओं को विद्युत उपकेंद्र का तोहफा मिला है। सांसद कमलेश पासवान व राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने गुरुवार को मठिया गांव में स्थापित 33/11 केवीए के विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया।

सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार हर दिन विकास का कीर्तिमान स्थापित कर रही है। जिसकी कड़ी में यह उपकेंद्र भी शामिल हो गया है। पूरा विश्व कोरोना वायरस के संक्रमण की जद में है, जिससे बचाव करना सभी के लिए आवश्यक है। राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित हूं। आमजन के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करता रहूंगा। राज्यमंत्री ने लोगों को मास्क का प्रयोग करने व शारीरिक दूरी का पालन करने को कहा। वैदिक मंत्रोच्चार के बाद उपकेंद्र का लोकार्पण हुआ। अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार, मोहन पाठक, अखंड प्रताप सिंह, इमरान खान, एसडीओ एके पाल, शंभूनाथ, मनीष प्रजापति, राम प्रवेश आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी