श्रीरामचरितमानस पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल

देवरिया के चनुकी घाट पर मानस पाठ का अयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 12:03 AM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 12:03 AM (IST)
श्रीरामचरितमानस पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल
श्रीरामचरितमानस पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल

देवरिया: क्षेत्र के चनुकी घाट स्थित चन्द्रदेश्वर महादेव मंदिर पर शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में आरंभ हुए नौ दिवसीय श्री रामचरितमानस पाठ समारोह से माहौल भक्तिमय हो उठा। मुख्य अतिथि महंत जगरनाथदास ने कहा कि रामायण ऐसा ग्रंथ है। जिसे सुनने मात्र से ही आत्मिक शांति मिलती है। अध्यक्षता मंदिर के पुजारी कृष्णदेव पांडेय ने की।यहां मुख्य रूप से दयाशंकर पांडेय, अभिराम गौड़ आदि मौजूद रहे।

सूर्यभान सिंह की प्रतिमा का अनावरण

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह ने क्षेत्र के ग्राम जंगल अकटहां में सूर्यभान सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सूर्यभान सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तित्व के व्यक्ति बहुत कम पैदा होते हैं। उनसे हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। इस दौरान हरेन्द्र सिंह त्यागी, अवनीश शुक्ला, महंथ यादव, रामविलास यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी