पदयात्रा में बताईं सरकार की उपलब्धियां

भाजपा के जिला मंत्री विनोद गुप्ता व अन्य कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पदयात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Dec 2018 10:10 PM (IST) Updated:Wed, 12 Dec 2018 10:10 PM (IST)
पदयात्रा में बताईं सरकार की उपलब्धियां
पदयात्रा में बताईं सरकार की उपलब्धियां

देवरिया: भाजपा के जिला मंत्री विनोद गुप्ता व अन्य कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पदयात्रा निकाली। घर-घर जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताया। नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार के केंद्र में आने के बाद पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। वहीं सूबे में योगी सरकार सबका साथ सबका विकास के रास्ते पर चल रही है। आम लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस दौरान गोला वार्ड, चौहटटा, बरई, चौहटटा सहित आधा दर्जन से अधिक वार्डों में पदयात्रा निकाली गई । इस दौरान मोहन उपाध्याय, अर¨वद शुक्ला, कमलेश ¨सह, सुनील गुप्ता, रामनिवास पटेल, दुर्गेश गांधी, महेंद्र निषाद, रामदरथ मौर्य, दिनेश तिवारी, वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।

पकड़ी बाजार संवाददाता के अनुसार, भाजपा नेताओं ने पदयात्रा कर सरकार की उपलब्धियों को घर-घर जाकर बताया। भाजपा नेता अनिल कुमार पांडेय ने ग्राम सभा कोरयां, धनौती, मठियां, खजुरी सहित एक दर्जन गांवों में जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया। इस दौरान कमलेश ¨सह, दयानंद वर्मा. विशाल द्विवेदी, नवीन यादव, अभिराम ¨सह, राजू गिरी. सोनू पंडित, विजयशकंर ¨सह, दिलीप ¨सह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी