राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम

देवरिया में शिक्षक विधायक ने शिक्षकों की समाज के प्रति भूमिका पर चर्चा की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:42 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 11:42 PM (IST)
राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम
राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम

देवरिया:श्री राम जानकी इंटरमीडिएट कॉलेज बाबू बंधी मठ के परिसर में शनिवार को शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने शिक्षक कक्ष का लोकार्पण किया। कहा, राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका है। वर्तमान सरकार शिक्षकों का वजूद समाप्त करना चाहती है।

कहा कि 24 हजार वित्तविहीन विद्यालय हैं जिनमे 5 लाख अध्यापक कार्यरत हैं। वर्तमान सरकार उन्हें पूर्ण कालिक शिक्षक क्यों नहीं बनाती,उल्टे उनके मानदेय को भी समाप्त कर दिया।

प्रधानाचार्य अनिल सिंह व अन्य अध्यापकों ने स्वागत किया। जनपदीय अध्यक्ष अवधेश सिंह,मंत्री दिनेश त्रिपाठी,उपाध्यक्ष विजय भारत सिंह ने विचार व्यक्त किए। संचालन कृष्ण कुमार सिन्हा ने किया। पं धनुषधारी तिवारी विद्यापति तिवारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आयोजित समारोह में शिक्षक विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षक हितों का ध्यान नहीं दे रही है।

chat bot
आपका साथी