आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली गई झांकी

महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को कतरारी मोड़ पर चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला पुलिस ने बालिकाओं व महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। स्कूल कालेज से आ रहे छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी और जागरूक किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 11:29 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 11:29 PM (IST)
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली गई झांकी
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली गई झांकी

देवरिया: स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को रुद्रपुर खंड के केशव विद्या मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भव्य सजाई गई झांकी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विद्यालय के छात्र-छात्राएं भारत माता, रानी लक्ष्मी बाई, विवेकानन्द, भगत सिंह आदि के वेश मे हाथ मे तिरंगा लेकर चल रहे छात्र आकर्षण का केन्द्र रहे। बालिकाएं वीरांगनाओं के रूप में थीं। विद्यालय के छात्र अपने भारत के प्रसिद्ध संतों महात्माओं और ऋषियों के वेशभूषा में थे। नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर झांकी का स्वागत किया।

विभाग प्रचारक अजय नारायण ने कहा कि बच्चे ही कल इस देश को नेतृत्व और बेहतर भविष्य प्रदान करेंगे। हमें उन महापुरुषों से सीख लेते हुए अपने साथ साथ एक बेहतर राष्ट्र के लिए भी आगे आना होगा।

कार्यक्रम में सुश्री प्रतिष्ठा वर्मा ,नगर कार्यवाह राम कृपाल प्रजापति ,शिवम,शैलेश, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।

----------------

भारत माता रथ का किया स्वागत

रुद्रपुर : देश की स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के 75 वीं वर्ष पर खोरमा कन्हौली चौराहे पर भारत माता का पूजन खोरमा कंहौली चौराहे पर किया गया। इस दौरान भारत माता का रथ निकाला गया । भाजपा जिलाध्यक्ष डा. अंतर्यामी सिंह ने शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारत माता का स्वरूप शहीदों के कारण दिख रहा है। उन शहीदों के प्रति पूरा भारत देश कृतज्ञ है। विभाग प्रचारक अजय नारायण , जिला कार्यवाह दीपेंद्र , हरिनाथ त्रिपाठी,भोलानाथ मिश्र,महेंद्र सिंह मौजूद रहे।

छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को कतरारी मोड़ पर चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला पुलिस ने बालिकाओं व महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। स्कूल, कालेज से आ रहे छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी और जागरूक किया। बालिकाओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई।

chat bot
आपका साथी