तीन दिन चला विद्यार्थी संपर्क अभियान

देवरिया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विद्यार्थी संपर्क अभियान तेज कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 10:45 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:07 AM (IST)
तीन दिन चला विद्यार्थी संपर्क अभियान
तीन दिन चला विद्यार्थी संपर्क अभियान

देवरिया: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत की तरफ से तीन दिवसीय विद्यार्थी संपर्क अभियान चलाया गया, जिसमें जिले के देवरिया सदर, खुखुंदू, भाटपाररानी, बरहज, भटनी, लार, सलेमपुर नगर इकाइयों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

पांच हजार विद्यार्थियों से संपर्क करने का लक्ष्य तय किया गया था, जिसके सापेक्ष 5332 विद्यार्थियों से मोबाइल से संपर्क किया गया। इसका मकसद विद्यार्थियों के शैक्षणिक समस्याओं को जानना था। अभियान में नगर मंत्री सदर ब्रजेश कुमार पांडेय, आकाश पांडे, सुंदरम तिवारी, अंकित गुप्ता, शुभम चौबे, अनन्या तिवारी, दिव्यांश शर्मा, अखिलेश चौधरी, ऋतिक पासवान, हैप्पी मिश्रा, सौम्य मिश्रा शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी