भारत बचाओ आंदोलन की बनी रणनीति

कांग्रेस की 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली होगी। महंगाई बढ़ रहे अपराध से जनता को निजात दिलाने के लिए आवाज उठाई जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 11:10 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 11:10 PM (IST)
भारत बचाओ आंदोलन की बनी रणनीति
भारत बचाओ आंदोलन की बनी रणनीति

देवरिया: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर हुई। इसमें 14 दिसंबर को दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में आयोजित भारत बचाओ रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।

प्रदेश सचिव/लोकसभा प्रभारी अमूल्य रत्न मणि त्रिपाठी ने कहा कि रैली में पूर्वांचल से बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता जाएंगे। युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष मोहित पांडेय ने कहा कि युवाओं के साथ भाजपा ने जो वादाखिलाफी की है उसका जवाब नौजवान आंदोलन के माध्यम से देंगे।

अभिनव मणि त्रिपाठी, देवेश उपाध्याय, विकास चौधरी, मंटू यादव, नीरज द्विवेदी, प्रकाश मिश्र, मुन्ना राजभर, रवि गुप्ता, पीयूष पांडेय, तबरे•ा सिद्दीकी, पीयूष तिवारी आदि मौजूद रहे।

मईल संवाददाता के अनुसार स्थानीय चौराहे पर दिल्ली में होने वाली महारैली को लेकर कांग्रेसजनों ने सभा की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस दलित विभाग के प्रदेश सचिव दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। आयोजक बदरे आलम ने कहा कि बेटियों का सम्मान सुरक्षित नहीं है। सभा को पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जयराम उपाध्याय, प्रेमलाल भारती, परवेज अहमद, मकसूद आलम, सिराजुद्दीन ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी