महिलाओं के लिए विशेष लोक अदालत का किया जाएगा आयोजन

आठ मार्च को महिला दिवस महिला पखवारा के अवसर पर जनपद न्यायालय देवरिया में छह मार्च को पारिवारिक न्यायालयों के मामलों में परामर्श व सुलह समझौता के लिए वृहद्लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 01:04 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 01:08 AM (IST)
महिलाओं के लिए विशेष लोक अदालत का किया जाएगा आयोजन
महिलाओं के लिए विशेष लोक अदालत का किया जाएगा आयोजन

देवरिया: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के संयोजन में कचहरी के एडीआर भवन में जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शिवेन्द्र मिश्र ने बैठक की। उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित जो भी समन व तामिला है, उसे पूरी सक्रियता के साथ तामिला कराएं। जिससे समस्याओं का निस्तारण हो सके। इसमें लापरवाही ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि आठ मार्च को महिला दिवस महिला पखवारा के अवसर पर जनपद न्यायालय देवरिया में छह मार्च को पारिवारिक न्यायालयों के मामलों में परामर्श व सुलह समझौता के लिए वृहद्लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इससे पूर्व दो मार्च सेछह मार्च तक परामर्श व सुलह समझौता के लिए एक अन्य लोक अदालत का आयोजन करअधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण करने का लक्ष्य रखा गया हैं।महिला दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली लोक अदालत का स्थानीय स्तर परव्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। जिससे अधिकाधिक संख्या में वादों को लोक अदालत में निस्तारित के लिए लगाया जा सकें। प्रधान न्यायाधीश परिवारन्यायालय ने अपने अधीनस्थ न्यायालयों को निर्देशित किया कि अभी से अधिकसे अधिक संख्या में वादों का चिन्हांकन करें। जिससे लोक अदालत मेंअधिकाधिक संख्या में वादों का निस्तारित किया जा सकें।महिला दिवस को आमजन महिला सम्मान के रूप में मनाएं। महिला सशक्तीकरण व महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता व महिलाओं के हितार्थकल्याणकारी कार्य को समर्पित करने हेतु इस विशेष लोक अदालत का आयोजन कियाजा रहा हैं। जिला कारागार देवरिया में निरूद्ध महिला बंदियों का इस लोक अदालतमें प्रार्थना पत्र के माध्यम से निस्तारित करने का लक्ष्य रखा गया हैं।उन्होंने ने कहा कि महिलाओं हेतु विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिकसंख्या में उपस्थित होकर ऐसे समस्त वाद जिनका निस्तारण सुलह समझौते केआधार पर किया जा सकता हैं। यहां सदर कोतवाली के अलावा अन्य थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी