व्यापारी समाज को सम्मान देती है सपा

देवरिया में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर व्यापारियों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:09 AM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:09 AM (IST)
व्यापारी समाज को सम्मान देती है सपा
व्यापारी समाज को सम्मान देती है सपा

देवरिया: शहर के बांस देवरिया स्थित सपा कार्यालय पर व्यापारी धनोज जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने कहा कि व्यापारी समाज का तरह-तरह के कानून बनाकर शोषण किया जा रहा है। सपा ने हमेशा व्यापारी समाज को सम्मान दिया है।

इस दौरान मुराद अली, अशोक सिंह कुशवाहा, इस्माइल अंसारी , दशरथ मौर्य, विजय प्रताप यादव , व्यास यादव , चौधरी बेचूलाल , अमित गौतम , पंकज वर्मा , वीरेंद्र साहनी , अशोक यादव , उमाशंकर यादव, रमाकांत निषाद , राजेश यादव , तेज प्रताप जायसवाल , छेदीलाल यादव , जयश्री यादव मौजूद रहे। कचहरी रोड स्थित कार्यालय पर समाजवादी किसान सभा की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ऋषिकेश यादव, योगेंद्र यादव, हंसराज, रामाज्ञ, लाल बहादुर, संजय शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी