कृषि सुधार बिल के विरोध में सड़क पर उतरे विभिन्न संगठन
कलेक्ट्रेट में सपा नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया बाद में भटवलिया के समीप ले जाकर छोड़ दिया। बसियवां स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता एकत्रित हुए।
देवरिया: केंद्र सरकार की कृषि सुधार विधेयक एवं श्रमिक विधेयक के विरोध में सपा, भाकियू, एपवा समेत कई संगठनों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। सपा कार्यकर्ताओं ने शहर में ट्रैक्टर पर गन्ना लेकर प्रदर्शन किया।
कलेक्ट्रेट में सपा नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया, बाद में भटवलिया के समीप ले जाकर छोड़ दिया। बसियवां स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां से एमएलसी राम सुंदर दास एडवोकेट, पूर्व विधायक सुरेश यादव, पूर्व एमएलसी जेपी जायसवाल, पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, विजयलक्ष्मी गौतम, अशोक सिंह कुशवाहा, अशोक यादव, हृदयनारायण जायसवाल, सुरेश यादव, धर्मवीर गुप्ता आदि कार्यकर्ता डीएम आवास पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा। उधर शहर के पुरवा चौराहा से ट्रैक्टर पर गन्ना लेकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी, रणवीर यादव, चद्रिका निषाद, विजय रावत, अवनीश यादव आदि प्रदर्शन करते हुए डीएम आवास पहुंचे। यहां पुलिस ने दो दर्जन सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।भकियू कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि महासभा, सीपीआइएमएल, राष्ट्रीय समानता दल, फूलन सेना, कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने कृषि विधेयक के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, मुकुंद भाष्कर,जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप शाही, कृष्ण कांत सिंह, शिचचंद राम आदि मौजूद रहे।
ऐपवा समेत वामदलों ने शहर के सुभाष चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बिल की प्रतियां जलाई गई और बिल को वापस लेने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह बिल किसान विरोधी है। इसे वापस लेने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों की नोकझोंक हुई। आंदोलनकारी प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोका। एपवा नेता गीता पांडेय, आजाद हिद सेना के ऋषि पांडेय, डा. चतुरानन ओझा, अरविद गिरि, उमेश यादव, का. राम किशोर वर्मा, ब्रजेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।