देवरिया में छह लोग हुए स्वस्थ, 3423 की रिपोर्ट निगेटिव

जिला अस्पताल महिला जिला अस्पताल समेत जनपद के विभिन्न जगहों पर 4495 लोगों की कोरोना जांच की गई। जबकि विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे छह लोग स्वस्थ होकर घर चले गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 01:19 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 01:19 AM (IST)
देवरिया में छह लोग हुए स्वस्थ, 3423 की रिपोर्ट निगेटिव
देवरिया में छह लोग हुए स्वस्थ, 3423 की रिपोर्ट निगेटिव

देवरिया: जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही धीमी हो गई है। लेकिन खतरा कम नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। लगातार निरोधात्मक कार्रवाई हो रही है। मंगलवार को मेडिकल कालेज गोरखपुर से आई जांच रिपोर्ट में 3423 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव तथा तीन लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव रही।

जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल समेत जनपद के विभिन्न जगहों पर 4495 लोगों की कोरोना जांच की गई। जबकि विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे छह लोग स्वस्थ होकर घर चले गए। जिले में स्वस्थ होने वालों की संख्या 19805 हो गई है। अब तक मरने वालों की कुल संख्या 214 है। तीन लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव रही। इसमें शहर के उमानगर, पड़ौली व सदर कोतवाली के एक गांव के निवासी व्यक्ति शामिल है। जिले में संक्रमितों की संख्या 20141 है। सक्रिय केस 122 हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.आलोक पांडेय ने कहा कि तीन लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौसमी फलों का करें सेवन, बढ़ेगी इम्युनिटी

देवरिया: बाल रोग विशेषज्ञ डा. एचएस राय ने कहा कि संतरा, सेव, लीची व मौसमी फलों का सेवन करें। मौसमी फलों के खाने हमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन आदि मिलते हैं। इससे हमारा स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लहसुन में एंटी आक्सीडेंट सबसे ज्यादा होता है। इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर है। सुबह खाली पेट दो जावा लहसुन खाएं। इसके अलावा इसे अचार आदि के रूप में भी ले सकते हैं।

डा. राय ने कहा कि खट्टे फलों में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है। इसका सेवन स्वयं करें और बच्चों को भी सेवन कराए। सुबह उठ कर योग प्रणायाम जरूर करें। समय का अभाव है तो तीन योग सूर्य नमस्कार, कपालभाती व अनुलोम विलोम कर लें। इससे आप की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी और अपने आप के स्वस्थ व तरोताजा महसूस करेंगे। कोविड नियमों का पालन करें। दो गज, दूरी मास्क है जरुरी का पालन करें। काढ़ा का सेवन सुबह शाम व हल्दी दूध जरूर लें। अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाए। सर्दी खासी बुखार आने पर तुरंत जांच कराएं।

chat bot
आपका साथी