श्री राम कथा के श्रवण से खुलता है मोक्ष का द्वार

देवरिया के बकुची मिश्र गांव में रामकथा का किया गया है आयोजन।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 10:30 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 10:30 AM (IST)
श्री राम कथा के श्रवण से खुलता है मोक्ष का द्वार
श्री राम कथा के श्रवण से खुलता है मोक्ष का द्वार

देवरिया: विश्व सेवा मिशन बकुची द्वारा आयोजित पांच दिवसीय राम कथा के दूसरे दिन गुरुवार को कथा वाचक पवन देव महाराज ने राम जन्म की कथा का वर्णन कर लोगों को भावविभोर कर दिया।

उन्होंने कहा कि मानव योनि संसार में सबसे उत्तम है। कर्म प्रधान जीवन को हम किस प्रकार जीते हैं इससे हमारे आगे के जन्म का मार्ग प्रशस्त होता है। कलयुग में केवल हमारे कल्याण का एक ही मार्ग भगवान का नाम और भगवान की कथा श्रवण है। उन्होंने द्वारपाल जय विजय की कथा सुनाई और बताया कि किस प्रकार उन्हें तीन जन्म के लिए राक्षस योनि में जाना पड़ा था।

महिला सुरक्षा कानून की दी गई जानकारी

देवरिया के बीआरडीपीजी कालेज में गुरुवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर विचार व्यक्त किए गए। मुख्य वक्ता शिक्षा शास्त्र विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डा. संध्या उपाध्याय ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानून की जानकारी दी। डा. अभिनव सिंह ने महिलाओं के आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता प्राचार्य डा. एमवी शाही ने की।

chat bot
आपका साथी