शिवनाथ अध्यक्ष, जयप्रकाश बने मंत्री

देवरिया में राजकीय वाहन चालक संघ का चुनाव हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:22 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:22 AM (IST)
शिवनाथ अध्यक्ष, जयप्रकाश बने मंत्री
शिवनाथ अध्यक्ष, जयप्रकाश बने मंत्री

देवरिया: राजकीय वाहन चालक संघ लोक निर्माण विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को लोक निर्माण विभाग परिसर में चुनाव हुआ। इस दौरान शिवनाथ गोंड को अध्यक्ष व जय प्रकाश गोंड को मंत्री चुना गया। चुनाव अधिकारी के रूप में मंडल अध्यक्ष जय गोविद यादव व सह चुनाव अधिकारी उमेश चंद गोंड मौजूद रहे।

चुनाव में केदार उपाध्यक्ष, भैरोनाथ तिवारी संरक्षक, अहमद रजा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिलीप संयुक्त मंत्री, तारकेश्वर प्रचार मंत्री, मंजूर आलम कोषाध्यक्ष चुने गए। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ चालक संघ के मंडल अध्यक्ष जय गोविद यादव ने दिलायी। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि चालकों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। मंडल मंत्री रणवीर सिंह, वन कर्मचारी संघ के संरक्षक वीपी सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी