खेल भावना से ही व्यक्ति व राष्ट्र का विकास संभव: शिवचंद

र¨वद्र किशोर शाही स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में सोमवार को तीन दिवसीय बीटीसी, डीएलएड जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक शिवचंद राम का उदघाटन किया, साथ ही मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान 400 मीटर व 200 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो में 34 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 11:07 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 11:07 PM (IST)
खेल भावना से ही व्यक्ति व राष्ट्र का विकास संभव: शिवचंद
खेल भावना से ही व्यक्ति व राष्ट्र का विकास संभव: शिवचंद

देवरिया : र¨वद्र किशोर शाही स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में सोमवार को तीन दिवसीय बीटीसी, डीएलएड जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक शिवचंद राम का उदघाटन किया, साथ ही मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान 400 मीटर व 200 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो में 34 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

उन्होंने कहा कि खेलभावना से ही व्यक्ति व राष्ट्र का विकास संभव है। खेल जीवन का अनिवार्य हिस्सा है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। इसके अलावा नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, नैतिक विकास आदि गुण भी विकसित होते हैं। डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव ने कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी माधव जी तिवारी ने कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की। इसके पूर्व मुख्य अतिथि को माला पहनाकर डायट प्राचार्य व जिला क्रीड़ा अधिकारी केके पांडेय ने स्वागत किया। कार्यक्रम को जीआइसी प्रधानाचार्य पीके शर्मा, डा.राम हुजूर, डा.सुरेंद्र ¨सह, इंद्रजीत यादव आदि ने संबोधित किया। सरस्वती वंदना निधि मिश्रा, प्रीति मिश्रा, श्वेतांबरी यादव, स्वागत गीत प्रकृति मिश्रा, श्वेता ¨सह, निधि मिश्रा ने प्रस्तुत किया। संचालन राजेश ¨सह ने किया। इस मौके पर डायट प्रवक्ता महेश, धर्मेंद्र पांडेय, धनंजय चतुर्वेदी, प्रसुन कुमार, सत्येंद्र मौर्य, संजय ¨सह, श्रीराम यादव, संजय तिवारी, संजीव कुमार दुबे, अवधेश ¨सह, आशुतोष यादव, गंगतेश्वर ¨सह, रंजय पांडेय, नरेंद्र मोहन ¨सह, देवानंद भारती, गनेश यादव, सत्यप्रकाश, संजय ¨सह, प्रियंबरा, सुमेधा आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी