गुरु के चरणों में झुके शीश

पंचमुखी हनुमान मंदिर राघव नगर में डा. युगुल किशोर का शिष्यों ने आशीर्वाद लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:46 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:01 AM (IST)
गुरु के चरणों में झुके शीश
गुरु के चरणों में झुके शीश

देवरिया: गुरु पूíणमा पर जगह-जगह भव्य आयोजन कर शिष्यों ने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। मंदिर से लेकर विद्यालयों में गुरु की पूजा की गई। गुरुजनों ने भी शिष्यों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शहर के तिरूपति बालाजी मंदिर में दर्जनों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी राजनारायणाचार्य की पूजा की और उनका आशीर्वाद लिया। यहां विशेष कार्यक्रम सुबह से शाम तक चला। स्वामी राजनारायणाचार्य ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा कि गुरु के बिना ज्ञान नहीं हो सकता। विद्याधर्म संजीवनी संस्कृत महाविद्यालय बांस देवरिया में गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां आद्या प्रसाद की अध्यक्षता में पं. गोविद शरण पांडेय का सम्मान किया गया। प्राचार्य डा. सिंहासन पांडेय ने कहा कि ब्रह्मा, विष्णु व महेश की पहचान कराने वाला भी गुरु ही है। गुरु की तुलना नहीं की जा सकती वह अतुलनीय है। यहां मंत्री कौशल कुमार मिश्र, पं. काशीनाथ पाठक, भृगुदेव मिश्र, उमेश मिश्र, हरेराम दीक्षित, पं. देवेंद्र मणि त्रिपाठी, बुद्धि सागर तिवारी, अवनीश तिवारी आदि मौजूद रहे। मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर राघवनगर में महंत परमात्मा दास का मंदिर से जुड़े शिष्यों ने पूजन किया और उनका आशीर्वाद लिया। यहां राजेश नारायण, डा. भीम शंकर पांडेय, दारोगा भारती, परमहंस दास, सुखराम दास, कृपा सिधु दास त्यागी आदि ने संबोधित किया।

सोनूघाट संवाददाता के अनुसार वेद स्वाध्याय केंद्र बदली सोनूघाट में गुरु पूíणमा विधि-विधान पूर्वक गुरुओं की पूजा कर मनाई गई। आचार्य वैदिक योगेश पांडेय, प्राचार्य आचार्य वैदिक त्रमकनाथ तिवारी ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला। सलेमपुर संवाददाता के अनुसार मुरली मनोहर मंदिर में गुरु वेद प्रकाश का शिष्यों ने आशीर्वाद लिया। मईल संवाददाता के अनुसार देवरहा बाबा आश्रम मईल में कार्यक्रम आयोजित कर देवरहा बाबा के शिष्य श्यामसुंदर दास का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिए। यहां सीओ बरहज दिनेश सिंह यादव, एसओ मईल दीपक कुमार, टीएसआइ रामबृक्ष यादव, डा. जनार्दन कुशवाहा, राममनोहर आदि मौजूद रहे। बरहज संवाददाता के अनुसार बरहज आश्रम में पीठाधीश्वर आंजनेयदास जी महराज के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उनका आशीर्वाद शिष्यों ने लिया। पुरानी संगत उदासीन पीठ, अनंत आश्रम, पटेल नगर में गुरु पूजन हुआ। महंत परमेश्वरदास महाराज ने गुरु चित्रों का पूजन किया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अभयानंद तिवारी, बृजेश शर्मा, अर्जुन भारती आदि मौजूद रहे। इस दौरान विनय मिश्र आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी