पुरानी रंजिश में चले धारदार हथियार, आठ घायल

देवरिया में पुरानी रंजिश में हुए विवाद में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 10:59 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:05 AM (IST)
पुरानी रंजिश में चले धारदार हथियार, आठ घायल
पुरानी रंजिश में चले धारदार हथियार, आठ घायल

देवरिया: सदर कोतवाली के ग्राम भीमपुर में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान जमकर धारदार हथियार व ईंट पत्थर चले। जिसमें महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। जिसमें से तीन की हालत गंभीर है। इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।

गांव के विजय व रामवृक्ष के परिवार के बीच पुरानी रंजिश है। दोनों पक्षों में रविवार की सुबह मारपीट होने लगी। इस दौरान रामदेनी प्रसाद, विकास, शांति, सुनीता, अनामिका समेत आठ लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल शांति, विकास व सुनीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल टीजे सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

टीनशेड को लेकर मारपीट, तीन घायल

खुखुंदू थाना क्षेत्र के ग्राम भरथुआ में टीनशेड रखने को लेकर मारपीट हो गई। घटना में ब्यास यादव, दीन दयाल व दिलीप घायल हुए हैं।

chat bot
आपका साथी