सरयू लाल निशान से 90 सेमी ऊपर

देवरिया के बाढ़ प्रभावित गांवों में एक बार फिर फैलने लगा सरयू नदी की बाढ़ का पानी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 10:30 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 10:30 PM (IST)
सरयू लाल निशान से 90 सेमी ऊपर
सरयू लाल निशान से 90 सेमी ऊपर

देवरिया: सरयू नदी के जलस्तर में फिर वृद्धि शुरू हो गई है। 24 घंटे में नदी बीस सेमी बढ़ी है। जबकि राप्ती, गोर्रा व छोटी गंडक नदी के जलस्तर में कमी आई है। सरयू जहां खतरे के निशान से 90 सेमी ऊपर बह रही है वहीं अन्य तीनों नदियां खतरे के निशान से नीचे हैं।

चौबीस घंटे में सरयू नदी का जलस्तर 20 सेमी बढ़ा है। वहीं गोर्रा नदी का जलस्तर 15 सेमी, राप्ती 10 सेमी व छोटी गंडक नदी के जलस्तर में पांच सेमी कमी आई है। राप्ती खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर, गोर्रा 60 सेंटीमीटर व छोटी गंडक नदी 1.25 मीटर नीचे बह रही है। बरहज संवाददाता के अनुसार जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। बाढ़ प्रभावित गांव परसिया देवार, विशुनपुर देवार, भदिला प्रथम, कटइलवा के लोग एक बाद फिर परेशान हो गए हैं। जहां से पानी हट गया था वहां फिर पानी भर गया है।

नायब तहसीलदार ने लिया जायजा

बुधवार को नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह, कमलाकांत भाष्कर ने बाढ़ व कटान प्रभावित ग्राम कटइलवा का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कटइलवा गांव में कटान नहीं है। जलस्तर बढ़ रहा है। प्रशासन नजर रखे हुए है।

chat bot
आपका साथी