कंटेनटमेंट जोन में अनिवार्य रूप से होगा सैनिटाइजेशन

देवरिया जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि कंटेनटमेंट जोन में अनिवार्य रूप से सैनिटाइजे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 11:10 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 11:10 PM (IST)
कंटेनटमेंट जोन में अनिवार्य रूप से होगा सैनिटाइजेशन
कंटेनटमेंट जोन में अनिवार्य रूप से होगा सैनिटाइजेशन

देवरिया: जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि कंटेनटमेंट जोन में अनिवार्य रूप से सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। नगरीय क्षेत्र में संबंधित अधिशासी अधिकारी व ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत व प्रभारी चिकित्साधिकारी इस कार्य के लिए उत्तरदायी होंगे। डीएम ने अबूबकर नगर मोहल्ले के कंटेनटमेंट जोन में सैनिटाइजेशन के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया। जिसके बाद नगर पालिका कर्मचारी कंटेनटमेंट जोन में सैनिटाइज के लिए पहुंचे।

मास्क को लेकर बरती जा रही लापरवाही

जासं,भिगारी बाजार: सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को मास्क लगाने की अनिवार्यता सुनिश्चित करने के लिए शुरू में किया गया अभियान निष्प्रभावी दिख रहा है। प्रशासनिक कारवाई धीमी पड़ जाने से कोरोना संक्रमण को लेकर लोग लापरवाह दिख रहे हैं। शारीरिक दूरी ,मास्क लगाना भी अब जरूरी नहीं समझ रहे हैं। ऐसे में यह लापरवाही भारी पड़ सकती है।

----

दुकानदार भी नहीं लगा रहे मास्क:

गांवों,चौराहों,बाजारों में दुकानदार भी मास्क के प्रति लापरवाह दिख रहे हैं।अधिकांश दुकानों पर सैनिटाइज की व्यवस्था नहीं है। शारीरिक दूरी का अनुपालन नहीं हो रहा है।

उप जिलाधिकारी ध्रुव शुक्ला का कहना है कि मास्क और कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन जरूरी है। इसके लिए कड़ी पहल हो रही है। जरूरत पड़ने पर इन अफसरों को करें फोन

जिलाधिकारी -आशुतोष निरंजन: 9454417543

पुलिस अधीक्षक- डा.श्रीपति मिश्र- 9454400264

मुख्य विकास अधिकारी -शिव शरणप्पा जीएन: 9454464859

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट -सुमित यादव: 9711467977

एडीएम प्रशासन -कुंवर पंकज: 9454416254

सीएमओ -डा.आलोक पांडेय: 8005192853

कोविड अस्पताल के प्रभारी-- डा.संजय चंद: 9450667968

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी- डा.सुरेंद्र सिंह: 8004553031

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक- जिला अस्पताल डा.एएम वर्मा: 9454320050

सीएमएस महिला अस्पताल -डा.अल्पना रानी: 9455455388

एंबुलेंस:108

पुलिस हेल्पलाइन: 112

-----------------

सैनिटाइजेशन के लिए यहां करें फोन:

अधिशासी अधिकारी- रोहित सिंह -नगर पालिका परिषद देवरिया:7905610037

---

कोविड प्रबंधन व एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का नंबर

05568-222505

05568-220926

05568-222261

05568-222318कोरोना..ग्रामीण क्षेत्र

chat bot
आपका साथी