मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत, पति घायल

जिलाध्यक्ष रामजी गिरी ने कहा कि प्रियंका गांधी ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 40 फीसद प्रतिनिधित्व देने की जो घोषणा की हैं वह सराहनीय कदम है। रैली में देवरिया से बड़ी संख्या में महिलाएं जाएंगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 12:02 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 12:02 AM (IST)
मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत, पति घायल
मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत, पति घायल

देवरिया : पति के साथ सिवान जनपद के मैरवा स्थित हरेराम बाबा स्थान पर पूजन के लिए जा रही महिला की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक चला रहे पति घायल हो गए। मैरवा स्थित रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।

खामपार थाना क्षेत्र के सिरसिया पवार गांव के रहने वाले रामाश्रय प्रसाद अपनी पत्नी कालिदी देवी के साथ बाइक से हरेराम बाबा स्थान पर जा रही थीं। अभी वह हरेराम धाम के निकट पहुंची थीं कि चारपहिया वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास के लोग घायल पति व पत्नी को इलाज के लिए मैरवा स्थित रेफरल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने कालिदी देवी को सिवान जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। सिवान ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई, जबकि घायल रामाश्रय को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बिहार पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद स्वजन में हाहाकार मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

कांग्रेस की रैली में देवरिया से जाएंगे 15 हजार लोग

टाउन हाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को बैठक हुई। जिसमें कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 31 अक्टूबर को गोरखपुर में होने वाली रैली में 15 हजार लोगों को देवरिया से ले जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही उसके लिए विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई।

प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी कौशल त्रिपाठी ने कहा कि गोरखपुर में आयोजित रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निभानी है। आज से ही कार्यकर्ता अपने मिशन में लग जाएं।

जिलाध्यक्ष रामजी गिरी ने कहा कि प्रियंका गांधी ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 40 फीसद प्रतिनिधित्व देने की जो घोषणा की हैं, वह सराहनीय कदम है। रैली में देवरिया से बड़ी संख्या में महिलाएं जाएंगी। किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, जयदीप त्रिपाठी, विजय शेखर मल्ल, आनंददेव गिरी, सोहन मिश्र, अंशू मिश्र, दीन दयाल प्रसाद, मुकुंद भाष्कर मणि, भरत मणि, जवाहर चौहान, नागेंद्र शुक्ला, डा.धर्मेंद्र पांडेय, सुनील तिवारी, नौशाद राजा, दीनानाथ भारती, भागीरथी प्रसाद ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी