शहीदों का सम्मान देश का सम्मान: दिनेश

रघुनाथ सिंह इंटर कालेज पैना में शनिवार शहीद दिवस का आयोजन किया गया जिसमें भगत सिंह राजगुरु व सुखदेव को श्रद्धांजलि देने के साथ ही पुलवामा के शहीद विजय कुमार मौर्य के पिता रामायन मौर्य का भी सम्मान हुआ। प्रो.सत्यप्रकाश सिंह उनकी पत्नी शशि ने उन्हें 61 हजार का चेक प्रदान किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 11:33 PM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 11:33 PM (IST)
शहीदों का सम्मान देश का सम्मान: दिनेश
शहीदों का सम्मान देश का सम्मान: दिनेश

देवरिया : रघुनाथ सिंह इंटर कालेज पैना में शनिवार शहीद दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को श्रद्धांजलि देने के साथ ही पुलवामा के शहीद विजय कुमार मौर्य के पिता रामायन मौर्य का भी सम्मान हुआ। प्रो.सत्यप्रकाश सिंह उनकी पत्नी शशि ने उन्हें 61 हजार का चेक प्रदान किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि देश हित में दिया गया बलिदान सर्वोच्च बलिदान है। विजय मौर्य की शहादत हमें देश हित पर बलिदान की प्रेरणा देती है। हम फौज के बलिदान को नकार नहीं सकते। ऐसा करने वाले देश का भला नहीं कर रहे हैं। रामायन मौर्य ने कहा कि बेटे के बलिदान पर गर्व है। वह मेरा ही बेटा नहीं बल्कि पूरे देश का बेटा था। आदर्श प्रताप सिंह ने आयोजन को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि फौज की वजह से हम सुरक्षित हैं। कार्यक्रम को डा.बृजेश कुमार सिंह, केशव सिंह पहलवान, रामधारी शुक्ला, आदर्श प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया किया। अध्यक्षता सत्यप्रकाश सिंह व संचालन जय प्रकाश सिंह ने किया।

इस मौके पर आलोक सिंह, ग्राम प्रधान ममता सिंह, अटल कुमार सिंह, शाह आलम, जहीर, बालगोविद सिंह, ईश्वर तिवारी, प्रधानाचार्य चंद्रभूषण तिवारी, जोगिदर सिंह, रामप्रताप सिंह, सूर्यकांत जायसवाल, हेमंत सिंह, जय प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी