समाधान दिवस: 56 लोगों की समस्या का मौके पर हुआ निस्तारण

जनपद के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 56 लोगों को त्वरित न्याय दिला दिया गया। अन्य मामलों के निस्तारण के लिए पीड़ितों को आश्वासन दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 11:13 PM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 11:13 PM (IST)
समाधान दिवस: 56 लोगों की समस्या का मौके पर हुआ निस्तारण
समाधान दिवस: 56 लोगों की समस्या का मौके पर हुआ निस्तारण

देवरिया: जनपद के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 56 लोगों को त्वरित न्याय दिला दिया गया। अन्य मामलों के निस्तारण के लिए पीड़ितों को आश्वासन दिया गया।

सदर कोतवाली परिसर में कोतवाल नवीन सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कोतवाल ने सभी फरियादियों की समस्याओं को खुद सुना और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। पूरे जिले में कुल 119 मामले आए, जिसमें से 56 का निस्तारण किया गया। खुखुंदू संवाददाता के अनुसार थानाध्यक्ष नवीन चौधरी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां कुल पांच मामले आए, जिसमें से पुलिस के तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि दो मामले राजस्व से जुड़े होने के चलते निस्तारित नहीं हो सके। भाटपाररानी संवाददाता के अनुसार खामपार थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में नायब तहसीलदार करन सिंह ने लोगों की फरियाद सुनी और निस्तारण किया। जो प्रार्थना पत्र बच गए, उन्हें संबंधित कर्मचारी को निस्तारित करने के लिए सौंप दिया। कार की चपेट में आने से सेवानिवृत्त की मौत

खुखुंदू: थाना क्षेत्र के बरडीहा के समीप कार की ठोकर से सेवानिवृत्त अमीन की मौत हो गई। दुर्घटना के दौरान कार गड्ढे में पलट गई। बरडीहा गांव के रहने वाले सीताराम यादव सेवानिवृत्त अमीन थे। शनिवार की सुबह खेत की तरफ गए थे। इस बीच भटनी की तरफ जा रही एक कार ने ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चौराहे पर मचाया उत्पात, शांतिभंग में चालान

रामपुर कारखाना क्षेत्र के सुभाष चौक पर देवरिया-कसया मार्ग पर शुक्रवार की रात दो युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। जांच में पता चला कि दोनों युवक शराब की नशे में है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।

chat bot
आपका साथी